प्रति सप्ताह बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को ब्लाक पर सुनी जाएंगी किसान सम्मान निधि सम्बन्धी समस्याएं

पीलीभीत। जनपद के समस्त विकासखण्डों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैम्पों के माध्यम से किया जायेगा। कैम्पों का आयोजन प्रातः 10 से 05 बजे तक किया जायेगा। कैम्पों के माध्यम से विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर कृषक बन्धु अपने आधार कार्ड/बैंक खाता का विवरण के साथ पहुंचकर अपना डाटा ठीक करा सकते है। उप निदेशक कृषि प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुये, संशोधन हेतु की जा रही कार्यवाही पर नजर रखेंगें और लम्बित प्रकरणों का समाधान कराना सुनिश्चित करेंगें। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000