विधायक बाबूराम पासवान ने किया पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा संपादित व्रतोत्सव पर्व दीपिका का विमोचन, गोमती आरती को भी मिला स्थान

-फेसबुक लाइव के जरिये कार्यक्रम में सहभागी बने लोग

-संपादक पंडित राम अवतार शर्मा व पंडित अनिल शास्त्री को किया गया सम्मानित

पुरनपुर। नगर के शिव शक्ति धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आज भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा संपादित व्रतोत्सव पर्व दीपिका का विमोचन किया। यह कार्यक्रम अपनी तरह का अनूठा था। भीड़ न जुटे इसलिए फेसबुक लाइव में दर्जनों लोग जुड़े हुए थे और विमोचन का कार्यक्रम सीधे देख रहे थे।

अंतिम पेज पर गोमती माता की आरती।

पंडित अनिल शास्त्री की टीम के अंशुल, शास्त्री व दीपक शंखधार आदि ने विधि विधान से पूजन कराया। बाद में विधायक बाबूराम पासवान ने दीपिका का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक द्वारा पंडित राम अवतार शर्मा को पूरनपुर के हीरो घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भी भेंट किया गया।

समर्पण पेज।

पुजारी पंडित अनिल शास्त्री जी को भी विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। यहां मौजूद पंडित राम आसरे शर्मा, आलोक मिश्रा, कथावाचक पंडित नवल किशोर, राजेश्वर मिश्रा एडवोकेट, ब्राह्मण महासभा के महेंद्र मिश्रा, संदीप खंडेलवाल, ओम शर्मा, दुष्यंत शुक्ल भी कार्यक्रम में सहभागी बने व सजीव प्रसारण की सराहना की और दीपिका को तिथि, वार, शुभ महूर्त आदि के लिए सर्वोत्तम बताया।

संपादक का परिचय

प्रसाद व दीपिका के निशुल्क वितरण के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ। संचालन व सजीव प्रसारण कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ने अपने लॉक डाउन के शॉक के डिजिटल पेज पर किया। लिंक पर जाकर लाइव देखिये पूरा कार्यक्रम-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=575011406758690&id=109507804094703

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image