
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बोले भाजपा सत्ता के लिए परिवार को तोड़ सकती है
लखनऊ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बस्ती में पत्रकारों को बताया कि बीजेपी सत्ता की लालच में परिवार तोड़ सकती है और सत्ता के लोभ में कानून का उलंघन कर सकती है। पूर्व मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि भाजपा कुर्सी पर कब्जा करने के लिए संविधान तार-तार कर सकती है जिसको आज पूरा देश देख रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था फेल है। अपराधियो के हौसले बुलंद है। प्रदेश में प्रतिदिन हत्या,लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज है- पूर्व मंत्री की पुलिस कस्टडी में डेथ हो गई। बस्ती में छात्र नेता कबीर तिवारी की दिन दहाड़े हत्या कर दी गयी और
कबीर तिवारी का परिवार न्याय की गुहार कर रहा है।
यहां के सांसद, विधयक भी भाजपा की सरकार में हैं पर उस परिवार को न्याय नहीं दिलवा पा रहे हैं