
पूरनपुर के गन्ना कॉलेज में हुई गोष्ठी में छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर
पूरनपुर। आज गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरनपुर पीलीभीत में मिशन शक्ति के अंतर्गत “महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा एवं घरेलू हिंसा” पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने समस्त अतिथियों का अभिवादन एवं स्वागत किया, और कहा छात्राओं को निर्भय होकर अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करना चाहिए। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन
अधिकारी सुश्री प्रगति गुप्ता ने महिलाओं के लिए जन कल्याण योजनाएं, महिला स्वावलंबन , महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। सुश्री जयश्री जिला समन्वयक महिला कल्याण विभाग पीलीभीत ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को बाल – विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया।
एसएसआई राजीव कुमार कोतवाली पूरनपुर ने महिलाओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया व आपात स्थिति में क्या-क्या करना चाहिए, इसके संबंध में जानकारी दी व छात्राओं को कोतवाल पूरनपुर और क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए। डॉ रेखा सिंह मुख्य अनुशासन अधिकारी ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पिंदर सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ अनिॅका दीक्षित प्रभारी एनसीसी, डॉ रंजना सिंह, कुमारी शोभना मिश्रा, डॉ मधुर मिश्रा, डॉक्टर बीके शर्मा, शाहिद खान प्रभारी एनएसएस, अनूप कुमार शुक्ला सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में लगभग 200 की उपस्थिति रही।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें