क्या करे अन्नदाता : मंडी में कतारें और देहात से गायब हुए धान खरीद के सेंटर सेंटर

देहात क्षेत्रों में चरमराई धान की खरीद, किसान परेशान

-यूपीएसएस और नेफड़ के क्रय केंद्र बंद हुए, कुछ को मंडी में लगाया गया

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में धान की खरीद पूरी तरह गड़बड़ाई हुई है। मंडी में जहां दोनों तरफ ट्रालियों की कतारें लगी हुई हैं वहीं मंडी के गेट बंद हैं। देहात क्षेत्र में भी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यूपी एसएस और नेफड़ के क्रय केंद्र बंद होने से देहात के सेंटर बंद हो चुके हैं वहीं कुछ क्रय केंद्रों को प्रशासन ने स्थानांतरित करके मंडी में स्थापित करा दिया है।
पूरनपुर तहसील क्षेत्र में काफी अधिक धान का उत्पादन होता है। इस बार धान की बेकद्री देखने को मिल रही है। मंडी में धान ही धान नजर आ रहा है। तहसील प्रशासन ने मंडी गेट किसानों के लिए बंद करा दिए हैं। मंडी के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबी धान भरी ट्रालियों की लाइन लगी हुई है। जहां किसान कई दिनों से अपनी बारी की प्रतीक्षा में हैं। ट्राली मंडी में घुसने में ही बदिक्कत है धान तुल कैसे पाएगा या तो अलग बात है। देहात में लगे सेंटर बंद होने व कई मंडी में स्थापित करने से देहात में भी धान की खरीद लगभग बंद हो चुकी है और किसान परेशान हैं। इसके चलते उनकी गेहूं की बुवाई भी नहीं हो पा रही है। पराली निस्तारण में भी बाधा आ रही है। उधर गन्ने का सीजन शुरू होते देखकर किसानों की जान सच में आ गई है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image