गन्ना सेंटर पर घटतौली से भड़के किसान, किया प्रदर्शन

घुंघचाई। गन्ना क्रय केंद्र कालाभोज बी पर गन्ना काश्तकारों के साथ क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा ट्रॉलियों पर घटतौली पकड़ी गई। धर्म कांटे के हिसाब से 1 कुंतल 50 किलो ज्यादा गन्ना लिया जा रहा था। जिस पर काश्तकार भड़क गए और विरोध कर जमकर प्रदर्शन किया गया। मामले की नजाकत समझ कर क्रय केंद्र प्रभारी मौके से खिसक लिए। इस दौरान काश्तकारों ने काफी देर तक हंगामा काटा।

इस लिंक से देखें वीडियो-

https://youtu.be/k3il6namI9s

किसानों का सबसे ज्यादा उनका आर्थिक शोषण करने में सरकारी महकमे के लोग लगे हुए हैं। गन्ना क्रय केंद्र पीलीभीत ललित हरि चीनी मिल का क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में काला बोझ बी के नाम से लगा है जहां पर गन्ने की खरीद की जा रही है। क्षेत्र के ही बलजिंदर सिंह अपने गन्ने की ट्राली धर्म कांटे से तुला कर क्रय केंद्र पर पहुंचे जहां उनके साथ एक कुंतल 50 किलो की घटतौली की गई। जिसका उन्होंने विरोध किया तो अन्य किसान भी भड़क गए। आरोप है कि कई दिनों से किसानों के साथ घटतोली का क्रम जारी था। फिलहाल कर्मचारियों के निवेदन पर पहले ही वहां के काश्तकार उन्हें पर्ची से ज्यादा गन्ना सूखने और गिरने को लेकर के दे रहे थे, उसके बावजूद घटतौली किए जाने से किसानों में खासा आक्रोश देखा गया और किसान लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि यह धंधा चीनी मिल के कई क्रय केंद्रों पर जमकर फल फूल रहा है जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कुलविंदर सिंह, भगवानदीन, नरेश, पंकज, कृष्ण कुमार, बलविंदर, प्यारेलाल, देवकीनंदन, ओमवीर  सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। जिन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image