♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सिमरिया में आदि गंगा माँ गोमती से जल लाकर किया गया श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारम्भ, लाइव देखें किस अंदाज में गूंजे जयकारे

घुंघचाई। सप्ताह भर चलने वाले विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। वैदिक विधि विधान से यज्ञाचार्य द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गोमती से पवित्र जल लाकर के देवी स्थान पर चढ़ाया गया। इस दौरान बढ़-चढ़कर लोगों ने भागीदारी की। कार्यक्रम को लेकर के ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस लिंक से सुनें जयकारे-

https://youtu.be/NFJVVrvkoxA

थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन ग्रामीणों के सहयोग द्वारा शुरू किया गया। जिसमें पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की महिलाएं और बेटियों ने 251 कलश उठाएं।

भक्त सिमरा घाट गोमती तट पर पहुंचे। इस दौरान शोभायात्रा में गांव के तमाम लोगों के वाहन मौजूद रहे और गगनभेदी धार्मिक उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस लिंक से देखें-

https://youtu.be/gEBy2sWbSTg

यज्ञाचार्य राजकुमार तिवारी द्वारा वैदिक विधि विधान से सभी पूजन अर्चन करवाए गए। इस दौरान बेल्हा, केशवपुर व सिमरिया के अलावा अन्य कई गांवों में शोभा यात्रा पहुंची जिसका स्वागत लोगों ने फूल बरसा कर किया।

यहां पर सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा। बताया गया कि प्रतिदिन रासलीला का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। साधु संतों के लिए झोपड़ियाँ डालकर व्यवस्था बनाई गई है। रिपोर्ट-पण्डित लोकेश त्रिवेदी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000