पुलिस की नहीं सुन रहे आरोपी, हरीपुर में फिर जबरन काटा गन्ना

-एक बार दर्ज हो चुका है मुकदमा

-खेत स्वामी ने फिर दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

पूरनपुर। सेहरामऊ क्षेत्र में आरोपी इतने बेलगाम हो गए हैं कि वह पुलिस को कुछ भी नहीं समझ रहे हैं। आज तड़के हरीपुर में खड़ा गन्ना आरोपियों ने आज पांचवी बार तड़के पहुंचकर जबरन काट डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे रुकवाया। खेत स्वामी ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम हरीपुर किशनपुर में खड़ा पूर्व प्रधान रामनाथ का गन्ना कुछ लोगों व महिलाओं द्वारा जबरन काटा जा रहा है । रविवार को चौथी बार गन्ना काटा गया था। सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष के सभी नंबर स्विच ऑफ होने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद यादव, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद व तहसीलदार विजय त्रिवेदी से शिकायत के बाद गन्ना कटना रुका था। सोमबार सुबह करीब 5 बजे पहुँचकर आरोपियों ने पुनः गन्ना काटना शुरू किया और कई बीघा में खड़ा गन्ना काट डाला। सेहरामऊ एसओ पुष्कर सिंह ने आज पुनः पुलिस भेजकर गन्ना कटना रुकवाया। इस मामले में दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रहा है और रामनाथ द्वारा गन्ना लगाया गया है। जिसे दूसरे पक्ष की महिलाएं जबरन काटने का प्रयास कर रही हैं। इस मामले में सेहरामऊ थाने में गन्ना काटने का मुकदमा रामनाथ द्वारा गत दिनों उक्त आरोपियों पर दर्ज कराया जा चुका है। आरोपितों को पूर्व सीओ उत्तम सिंह ने थाने से छुड़वा दिया था। जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। इसके बावजूद फिर से जबरन गन्ना काटा गया है। रामनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम व सीओ ने बताया कि जिसने गन्ना बोया है वही काटेगा। जबरन फसल काटने में कार्रवाई कराई जाएगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
21:45