
पंकज कालोनी के मंदिर में राधा जी संग विराजे श्रीकृष्ण भगवान, सजीव देखें शोभायात्रा में किस अंदाज में उड़ा रँग गुलाल व हुई जयजयकार
शोभायात्रा में शामिल हुए विधायक, खूब उड़ा रंग गुलाल, भक्ति गीतों पर थिरके भक्त
-प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ भंडारा, हजारों लोगों ने छका प्रसाद
इस लिंक से देखें शोभायात्रा के वीडियो-
पूरनपुर। पंकज कॉलोनी के नवनिर्मित मंदिर में आज भगवान राधाकृष्ण जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया। सुबह भगवान के विग्रह की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जमकर रंग गुलाल उड़ा और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इसके बाद माता बहनों द्वारा भजन-कीर्तन भी किया गया।
सरवनपुरी निवासी राधा कृष्ण गुप्ता की धर्मपत्नी मीना गुप्ता एडवोकेट व स्व.पूरन सचदेवा की धर्मपत्नी ज्योति सचदेवा द्वारा भूमिदान के बाद
राधाकृष्ण गुप्ता द्वारा इस मंदिर का निर्माण पंकज कॉलोनी गली नंबर 10 में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने कराया गया है। यहां प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ 9 मार्च से प्रारंभ हुआ था।
आज सुबह भगवान के विग्रह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मंदिर से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान सहित कालोनी व नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इससे पहले विधायक ने भूमिदान व मंदिर निर्माण के शिलापट का अनावरण किया। मंदिर निर्माण कराने वाले राधा कृष्ण गुप्ता को माला पहनाकर सम्मानित भी किया।
माता बहनों की संख्या भी काफी अधिक थी। कॉलोनी वासियों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह था और लोग अपने सभी काम त्याग कर भगवान की शोभायात्रा में शामिल हुए।
सबसे आगे डीजे पर भक्ति गीत बज रहे थे तो राधा माधव संकीर्तन मंडल की टोली भी भजन कीर्तन करती चल रही थी। युवाओं की टोली रंग गुलाल उड़ाकर भक्ति गीतों पर थिरकती नजर आई तो माता बहनें भी पीछे नहीं रहीं।
इस लिंक से देखें-
भगवान की भक्त का ऐसा सुरूर था कि वृद्ध महिलाएं भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाईं। यह शोभायात्रा सबसे पहले नगर के अशोक कॉलोनी स्थित शिव शक्ति धाम मन्दिर पहुंची वहां पण्डित अनिल शास्त्री व उनकी टीम ने आरती पूजा की। उसके बाद राधामाधव जगन्नाथ मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सरवन पुरी के दुर्गा साईं मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में होती हुई शोभा यात्रा नवनिर्मित
मंदिर पर आकर पूर्ण हुई।
सभी मंदिरों पर प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों एवं नगर के श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत सत्कार भी किया गया।
कई जगह जलपान की व्यवस्था भी कराई गई थी। शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तगण भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का भोग लगाकर भंडारा प्रारंभ हुआ और सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। माता बहनों द्वारा मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन भी किया। इस लिंक से सजीव देखें पूरा कार्यक्रम-
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें