♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बरसात के बाद धूप खिली तो गिर गया गरीब का घर, दबकर घायल हुई भैंस, घरेलू सामान भी हुआ बर्बाद

घुंघचाई। बेमौसम बरसात के कारण अगले दिन खिली तेज धूप से घर भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे दबकर भैंस और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घरेलू सामान पूरी तरीके से नष्ट हो गया। अच्छा यह रहा कि उस समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। पीड़ित ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
मॉडल थाना घुँघचाई क्षेत्र के गांव लुखटिहाई निवासी प्रेमपाल पुत्र मनोहर लाल ने गांव के पूरब में अपना नया मकान टीनशेड डालकर बनाया है। जहां उनका पूरा परिवार रहता था। बेमौसम की बरसात से जहां एक और फसलों को काफी नुकसान हुआ है वही बरसात के बाद खिली तेज धूप से पीड़ित का मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया। जिसके मलबे में दबकर उसकी भैंस और भैस का बच्चा दब गया और घरेलू सामान अनाज, बर्तन, बिस्तर, चारपाई, साइकिल सहित सभी मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। तेज धमाके की आवाज पर आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। बमुश्किल घायल अवस्था में भैंस को बाहर निकाला जा सका। शाम का समय था इसीलिए घर के लोग और बच्चे आंगन में बैठे हुए थे। अगर देर रात यह हादसा होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। लोगों ने आनन-फानन में संयुक्त प्रयास से जरूरी चीजें निकालीं लेकिन अधिकांश चीजें मलबे के नीचे दब गई। टीनशेड तक दे जो घर बनाने के लिए लाए गए थे वे भी टूट कर नष्ट हो गए। पीड़ित के अनुसार करीब 70000 का नुकसान होना बताया जा रहा है। पीड़ित ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। लोगों के अनुसार पड़ोस से आया पानी भी पीड़ित के लिए घातक साबित हुआ। घटनाक्रम को लेकर के तहरीर भी स्थानीय पुलिस को दी गई।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000