
पीलीभीत में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव, पूरनपुर में कार्यक्रम आज
पीलीभीत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पीलीभीत द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से श्री गौरीशंकर मंदिर पीलीभीत में मनाया गया।
मुख्य अतिथि पंडित आलोक कुमार शर्मा सीएमओ, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता मिश्रा, ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव राम शर्मा, संयुक्त बार के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, सचिव आनंद मिश्रा, सेंट्रल बार के सचिव विवेक अवस्थी, लक्ष्मीकांत शर्मा, महासभा के महामंत्री संजय पांडे, जिला अध्यक्ष अशोक बाजपेई, अमित पाठक, रणबीर पाठक, अवधेश पाठक, अखलेश पांडेय, आशुतोष शर्मा, इंस्पेक्टर अनिल शर्मा, देवेंद्र पांडे, महेश मिश्रा, राजीव त्रिवेदी, हर्षित अग्निहोत्री, महंत अवनेश कौशिक, श्रीधर पांडे प्रदेश सचिव, आकाश पारासर, अमित अवस्थी, रामानंद अवस्थी, मनोज मिश्र, विपिन मिश्र, शिव मोहन पाठक, शिवनारायण शर्मा, ब्रह्मण महासभा जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र (राजू ), संजीव मिश्रा, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष अभय शर्मा, श्रीमती रत्ना शुक्ला, ब्राह्मण कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, शिवम मिश्रा, पंकज पांडे, विवेक पांडेय, महंत गौरीशंकर जयशंकर शर्मा, अवधेश पाठक, ब्राह्मण महासभा पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, अतुल शर्मा, मीतू शर्मा, गुड़िया पांडेय, पप्पू पांडे, निर्मल शुक्ला, कांति स्वरूप पांडे, निर्मल मिश्रा, पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, अविनाश मिश्रा, शैलेंद्र पांडे, अरुण भारद्वाज, निर्मलकांत शुक्ला, हेमंत मिश्र, विनायक मिश्र, भूपेंद्र शर्मा, रजनीश शंखधर, विजय शंखधर, महेश मिश्र, देवेंद्र पांडेय, राधे पाराशर, हर्षित अग्निहोत्री, राजीव त्रिवेदी, रामनरेश पांडेय, विपिन मिश्र, पुष्पेंद्र शुक्ला, आलोक, राजीव शर्मा, अर्जुन द्विवेदी पंकज पांडेय शिवम, भाजपा नेता श्रीमती रत्ना शुक्ला आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
संयुक्त वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा व महामंत्री आनंद मिश्रा व विवेक अवस्थी का सम्मान किया गया।
ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेई, महामंत्री संजय पांडे ने ब्रह्मजनों से एकजुट होकर प्रत्येक ब्राह्मण का हर हाल में साथ देने का आह्वाहन किया।
अन्त में भोजन प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन अमित पाठक एडवोकेट द्वारा किया गया।
उधर पूरनपुर में आज (रविवार) को दोपहर बाद 2 बजे से पंचमदास इंटर कॉलेज में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें