
पूरनपुर में भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता को जिताकर करें गुंडाराज और तानाशाही का खात्मा : ब्रजेश पाठक
पूरनपुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निकाय चुनाव के चलते जनसभा सम्बोधित करने को पूरनपुर आगमन किया।
भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता ने पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान,एम एल सी सुधीर गुप्ता व कई सम्मानित जनों के साथ जोरदार स्वागत किया।
ब्रजेश पाठक ने पूरनपुर की विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरनपुर नगरपालिका में कायम तानाशाही व गुंडाराज खत्म करना होगा और शांति स्थापित करना होगा जिसके लिए बदलाव आवश्यक है। और वह बदलाव भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता जी को बहुमत से विजयी बनाने पर होगा।
इस लिंक से सुनें श्री पाठक की बात-
भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी के विजयी होने पर नगर का चहुमुखी विकास होगा इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के संकल्प पत्र को भी जनता के बीच रखा।
जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख अपने विचार रखते हुए शैलेंद्र गुप्ता को जिताने की अपील की। बोले जो भी समस्याएं हैं उन्हें ससमय विस्तारित करा दिया जाएगा।
नीचे दिए गए लिंक से सुनेें श्री औलख की बात-
इसी जनसभा के बीच भाजपा के लोकप्रिय नेता व पूरनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर तेजबहादुर सिंह तेजू ने भी शैलेन्द्र गुप्ता को अपना समर्थन प्रदान किया।
इस लिंक से सुनें डॉक्टर तेजू की बात-
आज रामलीला मैदान में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
एमएलसी डॉक्टर सुधीर गुप्ता व पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद तिवारी ने भी शैलेन्द्र गुप्ता को जिताने की अपील की। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, जाटव महासभा, अग्रवाल सभा, हिंदू वाहिनी सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया।
नीमा अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश गुप्ता, समाजसेवी संदीप खंडेलवाल, विजयपाल विक्की सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए। इसको देखते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन बढ़ता दिख रहा है।
पार्टी नेताओं का दावा है कि। पिछले कुछ दिनों में लगातार विभिन्न समाज, संघ व संगठनों द्वारा मिल रहे समर्थन से भाजपाइयों ने चुनावी रुख अपनी ओर मोड़ दिया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें