बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक की हुई मृत्यु, दूसरा गंभीर

घुंघचाई। दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव पीएम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

बुधवार की शाम घुंघचाई गांव निवासी वीरपाल के साथ पड़ोसी गांव सिमरिया में बाजार से सब्जी लेने के लिए गया था। तभी विद्युत केंद्र के पास सामने से आ रही बाइक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बंडा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मनीराम और उसके पिता बुद्ध सेन घायल हो गए। मगरे लाल के साथ बैठा वीरपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनंद फानन में ग्रामीणों ने उपचार के लिए सीएससी भिजवाया। पूरनपुर में उपचार के दौरान मगरे लाल की मृत्यु हो गई वहीं मनीराम की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वापस आए शव को देखकर पत्नी सुदामा, माता शांति देवी का बुरा हाल है। वहीं मृतक की पुत्री प्रीती विवाह योग्य है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे मृतक के परिजनों आगे भरण पोषण की समस्या बनी हुई है। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

वैसे तो गांव में सप्ताह में तीन बाजार लगते हैं लेकिन उसे कटरुँवा कांड को फिर से याद करते हुए लोग देखे गए। जिसको लेने के लिए मृतक पड़ोसी गांव सिमरिया की बाजार गया था।

रिपोर्ट-लोकेेेेेश त्रिवेदी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
13:09