
जैविक खेती समय की मांग : संजय गंगवार
पीलीभीत। कृषि विभाग पीलीभीत की ओर से परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय जैविक मेला/गोष्ठी का आयोजन गाँधी प्रेक्षा गृह, गाँधी स्टेडियम पीलीभीत में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गन्ना विभाग एवं चीनी मिले संजय सिंह गंगवार थे।
जैविक मेले में पीलीभीत के किसानों के द्वारा उत्पादित जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी।
कृषि एवं कृषि से सम्बंधित विभागों के द्वारा जैविक खेती से सम्बंधित नवीनतम तकनीकी को प्रदर्शित करने वाले स्टाल लगाए गए। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी एवं जनपद के प्रगतिशील कृषकों ने अपने अनुभव व जैविक खेती के वैज्ञानिक पहलुओं को किसानों के बीच साझा किये। मंत्री जी ने किसानों को जैविक खेते से होने वाले फायदों को विस्तार से समझाया एवं किसानों से जैविक खेती करने की अपील की।
विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद ने कोराना काल खण्ड में जैविक उत्पादों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विधायक जी ने सभी किसानों को पराली न जलाने की शपथ भी दिलायी एवं किसानों से पराली न जलाने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय गंगवार, ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा, विधायक पूरनपुर के प्रतिनिधि , उपकृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र पीलीभीत के वैज्ञानिक डा. एस. एस. ढाका, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, जिला उद्यान अधिकारी,कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी, जैविक उत्पादों के कृषि उद्यमी एवं अनेक किसान भाई बहन उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें