
साक्षात्कार : लोक सभा चुनाव के लिए पूर्व मंत्री डाक्टर विनोद तिवारी ने भी ठोकी ताल, सुनिए किस आधार पर पेश कर रहे अपनी दावेदारी
आज की राजनैतिक हस्ती में पीलीभीत बुलेटिन लाया है पूर्व मंत्री डाक्टर विनोद तिवारी का साक्षात्कार। इस लिंक से देख व सुन सकते हैं..
https://youtu.be/PefD60O6r9A?si=cILJ2iTgT9ep2hHO
लोक सभा चुनाव अगले वर्ष होना है परंतु इसकी तैयारियां तेज हो गईं हैं। चुनावी अखाड़े में कूदने के लिए दावेदार सामने आ रहे हैं। इसमें एक नाम प्रदेश सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री और पीसीयू के चेयरमैन रहे डाक्टर विनोद तिवारी का भी है। डाक्टर तिवारी की गिनती ईमानदार नेताओं में होती है। तीन बार पूरनपुर से विधायक रहे विनोद तिवारी ने पूरनपुर में चीनी मिल की स्थापना कराई, टीवी टावर और रजिस्ट्री दफ्तर खुलवाया। सड़कों का जाल, स्कूलों की स्थापना जैसे सैकड़ों काम कराने वाले डाक्टर तिवारी को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। उन्हें हर वो तरीका पता है जिसके जरिए जनता जनार्दन के काम होंगे और विकास कार्यों को गति मिलेगी। डाक्टर तिवारी से उनके राजनैतिक सफर पर पीलीभीत बुलेटिन के संपादक सतीश मिश्र ने बात की…
डाक्टर विनोद तिवारी का राजनैतिक कद काफी ऊंचा है। उनकी पकड़ भाजपा के बड़े नेताओं में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हों, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृह मंत्री अमित शाह या कोई और बड़ा नेता, सभी डॉक्टर तिवारी से परिचित हैं और उन्हें मान सम्मान देते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्तफाबाद में डॉक्टर तिवारी को अपने पास बुलाकर सम्मान दिया तो पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने रामलीला के मंच से साफ कहा कि यह चुनाव डॉक्टर तिवारी की अगुवाई में लड़ा जा रहा है आइए आपको सुनवाते हैं मुख्यमंत्री के भाषण का वह अंश…
https://youtu.be/tuNjr13MuIU?si=rWDZwlVosa8_H5d0
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाने वालों की लंबी कतार है परंतु पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी यह कहकर अपनी सख्त दावेदारी पेश करते हैं कि पूरनपुर विधान सभा सीट सुरक्षित हो गई है और पीलीभीत जनपद अथवा बरेली मंडल में भी पार्टी किसी ब्राह्मण नेता को टिकट नहीं दे रही है। टिकट पक्का मानते हुए उन्होंने समूचे लोक सभा क्षेत्र में फ्लेक्स लगवाने और जनसंपर्क करने की शुरुआत कर दी है। आइए आपको सुनवाते हैं अपनी दावेदारी पेश करते हुए क्या बोले डाक्टर विनोद तिवारी…
https://youtu.be/FYBeVYfC_RE?si=-szkRLlY6TaJRIuy
पूर्व मंत्री डाक्टर तिवारी ने पीलीभीत और बहेड़ी की जनता से अपील करते हुए कहा…
https://youtu.be/cvD8bYPvbPs?si=uv1WH8EZsRO2t2E9
इस लिंक से देखिए पूरा बुलेटिन..
https://youtu.be/PefD60O6r9A?si=cILJ2iTgT9ep2hHO
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें