♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सात दिवसीय गोमती महोत्सव “संकल्प 2023” का हुआ भव्य शुभारंभ

विधायक बाबूराम पासवान ने काटा फीता, बोले उद्गम के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है योगी सरकार

च्चों द्वारा सजाई गई रंगोली ने जमाया रंग, देखकर अतिथि रह गए दंग

हले दिन हुआ राधे राधे सत्संग

पूरनपुर। माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ पर आज सात दिवसीय मां गोमती महोत्सव संकल्प 2023 का शुभारंभ हुआ। पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सजीव देखें..

https://youtu.be/fzikxGX8stk?si=shOFRWdLDTwTO2m7

स्कूली बच्चों ने माता सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सजीव देखें..

https://youtu.be/TJzAWfXuAOs?si=bGM1E8JbaFYAKGlJ

एसडीएम आशुतोष गुप्ता की सुपुत्री अनुष्का गुप्ता ने वेद मंत्र सुना कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि हमारी सरकार गोमती उद्गम तीर्थ और गोमती नदी के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है।उद्गम पर करोड़ों की लागत से गेस्ट हाउस बन रहा है। पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पहले भी मीटिंग हॉल व अन्य सभी विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए एसडीएम आशुतोष गुप्ता, ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व पूरनपुर के खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह की सराहना की।

इस लिंक से सुनिए विधायक जी का भाषण

https://youtu.be/bXxBPqRApSE?si=7aD9slMd_by48CrV

पूर्व मंत्री डाक्टर विनोद तिवारी ने भी विचार व्यक्त करते हुए गोमती सेवको की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम को काफी अच्छा बताया। पूरनपुर के नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने भी विचार रखें और पूरा सहयोग देने का वादा किया। इससे पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष और एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा बताई और सभी से प्रत्येक दिन कार्यक्रम में पहुंचने का अनुरोध किया।

इस लिंक से सुनिए उनका भाषण

https://youtu.be/8r3nMFOQjH8?si=T2BblXzSfcpX3icM

कार्यक्रम में पहुंचे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम सिंह गौतम, व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, व्यापारी हर्ष गुप्ता, ड्रीम मैंगो की दीपिका

चतुर्वेदी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष  संजय सक्सेना, सुंदरलाल प्रजापति,
गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सुधीर शर्मा, गुरुनानक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कमल मोहन पांडेय और लक्षमन प्रसाद वर्मा ,
अनुराग अवस्थी मोहित, अशोक खंडेलवाल, रविंद्र कुमार नंद, रामौतार सिंह, अर्पण तिवारी व सभी पत्रकारों का स्वागत व सम्मान किया गया।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक रंगोली सजाई जिसे देखकर अतिथि काफी खुश हुए और इसकी काफी सराहना की।

इस लिंक से सजीव देखें रंगोली

https://youtu.be/nKDl0xgNtCY?si=1l8ky0s9Shz3PXOH

माता गोमती और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की रंगोली काफी अधिक प्रशंसा की पात्र रही।

कार्यक्रम का संचालन कुंवर निर्भय सिंह ने किया। नायब तहसीलदार अक्षय कुमार, प्रधान राम मूर्ति सिंह, रामौतार सिंह, गोविंदा, संजय पांडे एडवोकेट, संजय विश्वास एडवोकेट सहित काफी लोग मौजूद रहे। सभी लोग संध्या आरती में भी शामिल हुए। आकाशवाणी लखनऊ ने भी इस कार्यक्रम की खबर ट्वीट की।

#पीलीभीत के माधोटांडा गोमती उदगम तीर्थ पर आज से 7 दिवसीय गोमती महोत्सव संकल्प 2023 का शुभारंभ हुआ।
पूरनपुर के भाजपा विधायक @paswan_baburam और पूर्व मंत्री डाक्टर विनोद तिवारी ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया।
महोत्सव में प्रत्येक रात रामलीला का मंचन होगा।
#pilibhit

https://x.com/airnews_lucknow/status/1728361451226902686?t=2a3RJRedVaSch6KjNuACUQ&s=09

बुलेटिन के अलावा फेसबुक पर भी आकाशवाणी ने यह खबर लगाई है। इस लिंक से देखें।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid082HbFQBck3fYFdwudJSR7jaS9SwJBA1Dq1NrjZBLfN7jxrzqKuH1qoDq67Tg4oNVl&id=100094065633339&mibextid=Nif5oz

30 नवंबर को उद्गम पर होगा विराट कवि सम्मेलन, आइए जरूर

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000