♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गोमती उदगम तीर्थ पर 9 व 10 दिसंबर को होगी प्राकृतिक खेती और गोपालन की कार्यशाला, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बैठक कर बनाई रणनीति

पीलीभीत के माधोटांडा स्थित गोमती उदगम स्थल पर लोक भारती द्वारा 9 व 10 दिसंबर को प्राकृतिक खेती और गोपालन पर 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

इसको लेकर आज हुई बैठक में भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए किसानों को संबोधित किया।

इस लिंक से सुनिए क्या बोले विधायक जी-

https://youtu.be/IvZYAPyo-LY?si=DCpqNkx7GyBzevef

उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती और गोपालन से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोक भारती के बैनर तले होने वाले इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता 9 दिसंबर की शाम को एकत्र होंगे।

गोमती आरती में शामिल होने के बाद गोष्ठी होगी। रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह जलपान और उसके बाद गोमती पूजन होगा। प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला के बाद दोपहर में भोजन और कामधेनु

प्रतियोगिता होगी जिसमें गाय को बेहतर ढंग से सजाने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार और सम्मान के उपरांत दोपहर बाद कार्यक्रम पूर्ण होगा। 2 बजे शुरू होकर पूरे दिन भंडारा भी चलेगा। आज बरेली, शाहजहांपुर व पीलीभीत से काफी कार्यकर्ता यहां पहुंचे।

विधायक के अलावा नायब तहसीलदार अक्षय यादव, पूर्व सैनिक मिलाप सिंह, केके गुप्ता, जिप सदस्य विवेक सिंह, तपन विश्वास, प्रधान राममूर्ति सिंह, शक्ति सिंह, विपिन मिश्र, रविंद्र कुमार नंद, पूर्व प्रधान लालाराम, गोविंदा ब्राम्हपाल यादव व काफी संख्या में ग्राम प्रधान और किसान मौजूद रहे। 

https://youtu.be/IvZYAPyo-LY?si=DCpqNkx7GyBzevef

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000