एक गाय पालकर कर 30 एकड़ में कर सकते हैं जीरो बजट खेती

गोमती उद्गम तीर्थ पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, भंडारे में हजारों लोगों ने पाया प्रसाद

फोटो

माधोटांडा (पीलीभीत)। गोमती उद्गम तीर्थ माधोटांडा में लोक भारती द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यशाला का आज समापन हो गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती करने के तरीके समझाए। किसानों को बताया गया कि एक देसी गाय पालकर 30 एकड़ में बिना किसी खाद व कीटनाशक के जीरो बजट खेती की जा सकती है। नदी, तालाब व कुओं के संरक्षण व संस्कृति को संरक्षित करने और ग्राम उत्सव मनाने सहित कई प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। लोगों को संकल्प भी दिलाए गए।
पीलीभीत जनपद के अलावा बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी व लखनऊ सहित कई जिलों के कार्यकर्ता इस कार्यशाला में शामिल हुए। शनिवार की रात को भी कार्यशाला हुई और आज रविवार को दिन में कई सत्र चले जिनमें अलग-अलग विषयों पर बात हुई। संजय उपाध्याय द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने यूरिया व रसायनिक दवाइयों की बजाय गाय के गोबर व मूत्र से उर्वरक और कीटनाशक बनाकर प्रयोग करने को कहा।

https://youtu.be/T11pRm76cy8?si=p1NV7PjpMtud-3Bh

उन्होंने जीवामृत घन जीवामृत व कीटनाशक तैयार करने के तरीके भी समझाए।

https://youtu.be/B4-9NtlcFUw?si=vTQC7xI6BsB0YLCC

कमलेश गुप्ता ने गांवो को समृद्ध बनाने पर बल देते हुए ग्राम संस्कृति उत्सव आयोजित करने के बारे में बताया। पीलीभीत के पांच गांव में यह उत्सव कराने का संकल्प दिलाया गया।

https://youtu.be/7rO_NjmKnGc?si=EujPApKPZYfG33YE

इससे पहले गोपाल उपाध्याय और बंगो लोक भारती के डॉक्टर देव ज्योति सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने पूरनपुर में कामधेन प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम को सराहा और अमरिया ब्लाक में आयोजन कराने की बात कही। आभार ज्ञापन करते हुए स्वामी प्रवक्तानंद ने लोकभारती के पदाधिकारी को उत्तम जानकारी के लिए धन्यवाद दिया।

https://youtu.be/gdmNV7S8ug4?si=7xRJLDckYh7UdPmX

अतिथियों ने सभी गौ माता का दर्शन किया और निर्णायक मंडल ने अंकों के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया। सुबह विधि विधान से गोमती माता का पूजन किया गया

https://youtu.be/0oOGtM0mV9g?si=y50Dlq3kuJfnGfJp

और कार्यक्रम के समापन के उपरांत भंडारा शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।

विधायकों और भाजपा जिलाध्यक्ष ने पखारे गोपालकों के पैर, किया सम्मानित

 

गोमती उद्गम तीर्थ पर आयोजित कामधेनु प्रतियोगिता में कुल 69 गोपालक अपनी गाय लेकर पहुंचे थे।

https://youtu.be/kUx0jcdXaNI?si=8c6TpT48rIxMXQjz

निर्णायक मंडल द्वारा हरीपुर की सोमवती की गाय को प्रथम घोषित किया।

https://youtu.be/Sw-4-iJWemk?si=CtV476NgPZ5lFS1N

जबकि हरिपुर की नंद रानी की गाय दूसरे स्थान पर रही।

https://youtu.be/_FCqWncyPcM?si=XqWpfTY8nSbSFyRv

तीसरे स्थान पर दोदपुर के राकेश कुमार व सुमेरलाल निवासी हरीपुर की गायें रहीं। सभी गोपालकों को विधायक स्वामी प्रवक्तानंद व बाबूराम पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, गायत्री परिवार के अनंतराम पालिया,
भाजपा जिला महामंत्री लेखराज भारती, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह, मिलाप सिंह, हिंदू वाहिनी जिला प्रभारी अनुराग अवस्थी आदि ने सम्मानित किया। विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने विजेता प्रतिभागियों के पैर भी पखारे।

https://youtu.be/OczCYHm0_6Q?si=gaGJ7_7iHSdT_SpA

यह रहे मौजूद

ब्रजेन्द्र पाल सिंह
राष्ट्रीय संगठन मंत्री
गोपाल उपाध्याय
सह संगठन मंत्री
श्रीकृष्ण चौधरी
संपर्क प्रमुख
संजय उपाध्याय
सह संपर्क प्रमुख
कुँवर नीरज सिंह
सह सचिव
कमलेश गुप्ता
व्यवस्था प्रमुख
डॉ देव ज्योति
संयोजक,बंगो लोक भारती
तपन विस्वास
सह संयोजक, बंगो लोक भारती, ठाकुर अजय सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह ध्रुव, गुलाब सिंह, भाजपा नेता मंजीत सिंह, गोमती भक्त लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, राम मूर्ति सिंह, बाबा राघवदास, अनुपम शर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। गाय और गोमती के जयकारे भी खूब लगे।

https://youtu.be/KjRg-YB_WDU?si=-Bgb7YemjaeTsm12

इस लिंक से सुनिए प्राकृतिक खेती के बारे में

https://www.youtube.com/live/6s5PsJRW57s?si=13eyyRJnYM5E0G4K

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
11:18