छठ महापर्व : हर्षोल्लास से हुई पूजा, लोगों में दिखा उल्लास

घुंघचाई। उगते सूर्य को जल देकर व्रतधारी महिलाओं ने व्रत का पारायण किया। इस दौरान गाजे बाजे के साथ कई घाटों पर भव्यता के साथ लोकगीत गाकर कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान मुंडन संस्कार के कार्यक्रम भी कई जगह पर किए गए।

विशाल भंडारा देर रात तक चला रहा। हरदोई ब्रांच नहर के किनारे पूर्वांचल के लोगों में छठ मैया का पावन पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया। क्षेत्र के डूडा व दंदौल कॉलोनी नहर के किनारे कई घाटों पर परंपरागत तरीके से ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद रात से ही पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई थी। रोशनी से हर जगह घाट जगमग हो रहे थे। सोमवार को सुबह जैसे ही सूर्य के दर्शन व्रतधारी महिलाओं को हुए तो उन्होंने उगते सूर्य को जल देकर परंपरागत तरीके से व्रत तोड़ा।

इस दौरान महिलाओं द्वारा एक दूसरे को सुहाग देकर परिवार के कल्याण के लिए सूर्य भगवान से मंगल कामनाएं की गई। कई जगह मुंडन कार्यक्रम के संस्कार भी किए गए। इस दौरान घाटों पर बैंड बाजों की धुन पर लोग नाचते गाते देखे गए।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000