गेहूं खरीद के लिए 145 सेंटर तैयार, फसल पकने का है इंतजार

पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्श 2024-25 के अन्तर्गत खरीद कार्यशाला/बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक के प्रारम्भ में गेहूँ खरीद 2024-25 की तैयारियों के बारे में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में अबतक 145 गेहूँ क्रय केन्द्र खोले जा चुके हैं। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 2275/- है। क्रय केन्द्रों में खाद्य विभाग के 29, पी0सी0यू0 के 33, पी0सी0एफ0 के 28, यू0पी0एस0एस0 के 28 नैफेड के 15 एवं भा0खा0नि0 के 12 गेहूँ क्रय केन्द्र खोले गये हैं। जनपद में अब तक कुल 4700 किसानों के पंजीकरण किये जा चुके है। गतवर्ष कुल किसानो के पंजीकरण 2102 की संख्या में थे। किसानों के पंजीकरण का तहसील में सत्यापन शुुरू हो गया है।

सभी गेहूँ क्रय केन्द्रों पर कांटा बांट का सत्यापन हो गया है। इलेक्ट्राॅनिक कांटा, छलना, पंखा व अन्य उपकरण उपलब्ध हैं। प्रत्येक क्रय केन्द्र पर 02 बोरा गांठ की उपलब्धता आवश्यक है। गेहूँ खरीद 01 मार्च 2024 से शुरू हो गयी है। इस वर्ष जो भी गेहूं किसानों से क्रय किया जायेगा, उस की उतराई छनाई दर तत्समय ही उनके खाते में गेहूं के भुगतान के साथ ही वापस कर दिया जायेगा (यह व्यवस्था गतवर्ष नही थी)। वर्तमान वर्ष में बटाईदार से भी गेहूं क्रय किया जायेगा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक(सहकारिता) पीलीभीत द्वारा सहकारिता के गेहूँ क्रय केन्द्रों की तैयारियों के बारे में बताया कि गेहूँ खरीद से सम्बन्धित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सभी गेहूँ क्रय केन्द्र सरकारी भवनों में ही खोले जायेंगे। मण्डी सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति ने गेहूँ क्रय केन्द्रों पर सभी उपकरणों की उपलब्धता के वारे में विस्तारण से बताया व आस्वस्त किया कि यदि किसी भी गेहूँ क्रय केन्द्र पर कोई उपकरण खराब होता है तो 24 घण्टों में ठीक करा दिया जायेगा।
किसानों के पंजीकरण सभी सत्यापनकर्ताओं को निर्देश दिये गये कि 24 घण्टा के अन्दर किसानों का पंजीकरण सत्यापन किया जाये। सभी केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि खरीद के समय केन्द्र पर जो भी गेहूँ का स्टाॅक केन्द्र पर उपलब्ध रहेगा उस पर निर्धारित कोड का स्टैंशिल अवश्य लगायें। सभी केन्द्र प्रभारी 09ः00 बजे ई-पाॅप मशीन पर उपस्थिति दर्ज करायें। अनुपस्थित होने पर वेतन आहरण रोकने के साथ साथ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। क्रय केन्द्र पर किसानों की सुख सुविधा व छाया की व्यवस्था अवश्य रखें। गेहूँ खरीद में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए बिचैलियों/मिडिल मैन का प्रवेश किसी भी दषा में नहीं होना चाहिए अन्यथा केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ साथ अभियोग भी पंजीकृत किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया कि गतवर्ष खरीद किये गये कृषकों से भी सम्पर्क कर गेहूँ खरीद में तेजी लायें।

मण्डी सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति को निर्देश दिये कि मण्डी में क्रय केन्द्रों पर प्रतिदिन शासन के दिये गये निर्देशानुसार गेहूँ की नीलामी कराएं। किसी भी दशा में किसानों के मानक के अनुरूप गेहूँ का डिस्ट्रेस सेल होता है तो केन्द्र प्रभारी के साथ साथ विभागीय अधिकारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। बैठक के अन्त में समस्त क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबंधकों एवं समस्त गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि केन्द्र पर गेहूँ खरीद हेतु आ रहे कृषकों ंके साथ शिष्टता व सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुये मानक व गुणवत्ता युक्त गेहूँ की खरीद लक्ष्य के अनुरुप कराया जाये। सभी क्रय केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थायें पूर्ण कर ली जायें। सभी केन्द्र प्रभारी शासनादेष में वर्णित अभिलेखों के साथ साथ केन्द्र पर ऑफ़लाइन व आनलाइन रजिस्टर रखेंगे। गेहूँ के रिजेक्सेशन से पूर्व किसानों के गेहूँ का सैम्पल सील्ड किया जाये तथा रिजेक्शन रजिस्टर में  कारण सहित उल्लेख किया जायेगा। यदि कोई केन्द्र प्रभारी स्वेच्छाचारी ढंग से किसान का गेहूँ रिजेक्ट करता है या किसान का गेहूँ क्रय करने से मना करता है तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। नियमानुसार गेहूँ क्रय केन्द्र समय से प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक खुला रखा जाये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पूनिया, उपजिलाधिकारी, बीसलपुर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक (सहकारिता), एलडीएम, जिला कृषि अधिकारी, भा0खा0नि0 डिपो प्रबन्धक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मण्डी सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, जिला प्रबन्धक, पी0सी0यू0, जिला प्रबन्धक, पी0सी0एफ0, जिला प्रबन्धक, यू0पी0एस0एस0, जिला प्रबन्धक नैफेड, समस्त क्रय संस्थाओं के क्रय केन्द्र प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image