बरसात व ओलावृष्टि : किसान नेता बोले सरकार छोड़िए भगवान भी नहीं दे रहे किसानों का साथ

पीलीभीत। जिले में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई और तेज हवाएं चलने से फसल खेतों में बिछ गई। इससे नुकसान होना तय है। अन्नदाता यूनियन के बलजिंदर  सिंह ने कहा कि किसानों को मुआवजा दे सरकार। उन्होंने कहा कि तैयार फसलों पर कई वर्षों से कुदरत का कहर बरस रहा है। किसानों की फसलों पर खेती कैसे बने लाभ कारी, यह अहम सवाल है? किसान यूनियन जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने भी मुआवजे की मांग की है।

 किसानों को उम्मीद थी कि इस बार फसल आलू,मटर, लहसुन, लाही, गेहूं,धनिया, पालक, मेथी की फैसले अच्छी है और कर्ज भी उतर जाएगा लेकिन बेमौसम की बरसात ने किसानों की फसलों पर कहर बरपा दिया है। पहले बरसात और उसके बाद तेज चली हवा ने सब कर दिया। इससे पहले भी किसानों से फसलों को व्यापारी ओने पौने दामों में लेकर मोटा मुनाफा लेकर बेच रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि सरकार फसलों की एम एस पी निर्धारित नहीं कर रही तो दूसरी तरफ किसानों का भगवान भी साथ नहीं दे रहा है। उधर पूरनपुर व कसगंजा में भी ओलावृष्टि हुई है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image