
बायोग्राफ़ी : जानिए पीलीभीत यूपी के आशुकवि, पत्रकार और साहित्यकार सतीश मिश्र अचूक के बारे में
बायोग्राफी सम्पूर्ण परिचय
सतीश मिश्र ‘अचूक’
उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जनपद बांसुरी में सुमधुर स्वर फूंकने, बाघों के प्राकृतिक वास और वंशवृद्धि और बाँसमती चावल की भीनी खुशबू हेतु देश दुनिया में जाना जाता है। यहां जन मन भावन व पावन आदि गंगा माँ गोमती के पौराणिक उदगम स्थल (माधोटांडा) के निकटवर्ती कस्बा पूरनपुर (पंकजनगर) निवासी सतीश मिश्र ‘अचूक’ आशुकवि व साहित्यकार के अलावा एक संवेदनशील पत्रकार भी हैं। 9 जुलाई 1974 को ग्राम सपहा जनपद शाहजहांपुर (अब पीलीभीत) में स्व.पंडित जियालाल मिश्र व स्व. प्रेमा देवी मिश्रा के घर जन्मे
सतीश मिश्र ने प्राथमिक शिक्षा पड़ोसी गांव बागर व कुर्रैया में प्राप्त की। पूरनपुर के पब्लिक इंटर कालेज से माध्यमिक और पीलीभीत के उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमजेपी रुहेलखंड विवि) से स्नातक किया। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्व विद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की।
इन संस्थानों में दी हैं सेवाएं
दैनिक जागरण, अमर उजाला, दैनिक हिंदुस्तान में सेवाएं दीं। संस्कार भारती की “कलाकुंज भारती” मासिक पत्रिका में जिला संवाददाता के दायित्व का एक दशक तक निर्वहन किया।
वर्तमान में प्रसार भारती की सेवा
आप वर्तमान में प्रसार भारती (आकाशवाणी/दूरदर्शन) के पीलीभीत जिले में अंशकालिक संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। बरेली से प्रकाशित 2 टूक सांध्य दैनिक व रुहेलखण्ड पोस्ट साप्ताहिक समाचार पत्र में भी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। सतरंगी दुनिया हिंदी दैनिक में हसीन दुनिया नियमित कालम आता है जिसमें श्री मिश्र प्रतिदिन काव्यचित्र (फोटो पर आधारित कविता) लिखते हैं। समाचार दर्शन और पीलीभीत बुलेटिन के संपादक के रूप में आप एक नए तरह की सच्ची मीठी व निष्पक्ष खबरें प्रकाशित व प्रसारित करते हैं।
शौक भी हैं अलबेले
गद्य व पद्य लेखन, पुस्तकें पढ़ने, वन्यजीव संरक्षण, तीर्थाटन और पर्यटन में आपकी काफी रुचि है। गोमती पुनरुद्धार अभियान में तन मन धन से सहयोग करके आपने एक अलग पहचान बनाई है। गांव व क्षेत्र में अच्छा स्कूल न होने से आहत श्री मिश्र ने शिक्षा के प्रसार हेतु गांव में अपने स्वर्गीय पिता श्री जियालाल मिश्र की स्मृति में उनके नाम से कालेज की स्थापना कराई है।
यह प्रमुख सम्मान भी मिले हैं सतीश मिश्र को
बच्चों के टीकाकरण की बेहतर रिपोर्टिंग हेतु आपको वर्ष 2017 में यूनिसेफ ऑफ इंडिया द्वारा “रेडियो फ़ॉर चाइल्ड पुरस्कार” दिया गया। यह पुरस्कार फ़िल्मनगरी मुम्बई में सुप्रसिद्ध सिने तारिका माधुरी दीक्षित ने अपने हाथों से दिया। आपको पंडित “रामभरोसेलाल पांडेय पंकज” स्मृति पुरस्कार (राष्ट्रकवि पंडित वंशीधर शुक्ल स्मारक व साहित्य प्रचार समिति द्वारा 2016 में), कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर सारस्वत साहित्य सम्मान (भारतीय वाड्मय पीठ कलकत्ता द्वारा 2009 में), श्री उर्मिलेश शांख्यधार स्मृति साहित्य सम्मान, काव्याश्रम साहित्य सम्मान, कृष्ण प्रिया साहित्य सम्मान, (2021), पूरनपुर रत्न सम्मान (2022), पूरनपुर गौरव सम्मान (2023) और मां शारदा साहित्य सम्मान व काव्य कौस्तुभ सम्मान 2024 दिया गया। इसके अलावा जिला स्तर पर विभिन्न साहित्यक व सामाजिक संस्थाओं व जिला प्रशासन से दर्जनों सम्मान व पुरस्कार आपको मिले हैं।
जिले की खूबसूरती के गीत भी पुनीत
पीलीभीत की खूबसूरत प्राकृतिक वादियों, जिले से प्रकट हुई गोमती नदी और वन व वन्यजीवों की बहुलता हेतु विख्यात पीलीभीत टाइगर रिजर्व पर बेहतर रिपोर्टिंग कर पर्यटन व तीर्थाटन को प्रोत्साहन देने हेतु निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। इन सुंदर स्थानों पर काव्य लेखन भी जारी है।
सतीश मिश्र की अब तक 9 पुस्तकें हो चुकी हैं प्रकाशित
अब तक सतीश मिश्र की 9 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकीं हैं। मातेश्वरी गूंगा देवी (ऐतिहासिक व पौराणिक भक्ति काव्य 2005), कलियुग के भगवान (कविता संग्रह 2019), लॉक डाउन के शॉक (कोविड काल के विविध काव्य चित्र 2020),अचूकवाणी, (2021) और जनवरी 2022 में माँ को समर्पित “मां की महिमा” पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। मई 2022 में “अचूक कुण्डलियाँ” नाम की उनकी छठी पुस्तक का प्रकाशन शब्दांकुर प्रकाशन से हुआ है। इसमें उनके 221 कुण्डलिया छन्द संगृहीत हैं।
सातवीं पुस्तक “आरती व चालीसा संग्रह” और आठवीं पुस्तक “अचूक की मंचीय कविताएं” 2022 में प्रकाशित हुई। वर्ष 2023 में श्री मिश्र की नौ पुस्तक “श्री अमरनाथ जी यात्रा कथा” का प्रकाशन हुआ। काव्य में लिखा यह उनकी खुद की अमरनाथ यात्रा का वृत्तांत हैं।
इन साझा संकलनो में भी रही सहभागिता
लघु शोध प्रबंध “आपातकाल एक त्रासदी” (2008), पूरनपुर विकास दर्पण (2007), पीलीभीत कस्तूरी महोत्सव स्मारिका (2019), “जनता के दुलारे श्री योगी जी हमारे” (साझा काव्य संकलन 2022) के सम्पादक या सह सम्पादक के दायित्व का निर्वहन भी आपने किया है। मुम्बई से प्रकाशित “मुम्बई गौरव” डेली डिजिटल समाचार पत्र का सम्पादन कर चुके हैं। साझा काव्य संकलन जैसे “हमारी शान तिरंगा है”, “ममता की छांव तले”, “काव्याश्रम”, “विदित”, “एक नजर”, “हास्य के रंग काव्य के संग” “काव्य संसार” आदि दर्जनों संकलनों में आपकी काव्य रचनाएं प्रकाशित हुईं हैं। इसके अलावा कई पत्र पत्रिकाओं में लेख व व्यंग्य अक्सर छपते रहते हैं।
प्रसारण व फिल्मांकन भी जारी
आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से मिश्र जी की कविताएं, लेख व विशेष रिपोर्ट प्रसारित हो चुकीं हैं। आपकी आकाशवाणी लखनऊ से मासिक कार्यक्रम में प्रसारित हो रही “पीलीभीत जिले की हलचल” काफी पसंद की जा रही है। कोविड काल में आकाशवाणी रामपुर से प्रसारित “जीत जाएंगे हम” कार्यक्रम ने जिले भर में समां बाँध दिया था। कई समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में आपके संपादकीय लेख भी अक्सर प्रकाशित होते रहते हैं। आपके लिखे कई गीतों का फिल्मांकन भी हुआ है और यह गीत सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन्हें नीचे दिए यूट्यूब चैनल व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये देखा व सुना जा सकता है। आप कवि व साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने हेतु भी प्रयासरत हैं।
जुड़ाव इनसे भी है
हाल में ही श्री मिश्र को फ़िल्मनगरी मुम्बई में फ़िल्म व टेलीविजन के स्क्रिप्ट राइटर्स की संस्था “एस.डब्ल्यू.ए. इण्डिया” (स्क्रीन राइटर्स एसोशिएशन) की सदस्यता मिली है और आई.पी.आर.एस (बौद्धिक सम्पदा पंजीकरण व लाभांश प्रदान करने हेतु कार्य कर रही कवि, लेखकों, गायकों व कंपोजर्स की संस्था) ने भी उन्हें अपना सदस्य बनाया है। आप पत्रकारों की जिला स्तरीय स्थाई समिति और एमसीएमसी चुनाव हेतु गठित मीडिया सेल में भी सदस्य हैं। अभा ब्राह्मण एकता परिषद, प्रेस क्लब सहित विभिन्न साहित्यक व सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। टॉप फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना करके इसके द्वारा समाज की सेवा और शिक्षा, पर्यावरण, साहित्य व प्राचीन संस्कृति और धरोहरों के उत्थान व संरक्षण हेतु काम कर रहे हैं।
सतीश मिश्र की भविष्य में आने वाली पुस्तकें
श्री मिश्र की कई अन्य पुस्तकें शीघ्र आने वाली हैं। इनमें “बांसुरी नगरी के राम गीत” साझा संकलन प्रकाशन योजना में है। गाथा गोमती की, खूबियों वाला पीलीभीत, हसीन दुनिया, अचूक छंद, अचूक सवैया आदि पुस्तकों की रचना श्री मिश्र द्वारा की जा रही है और भविष्य में यह पुस्तकें आपको पढ़ने को मिल सकतीं हैं।
व्यक्तिगत विवरण
संपर्क-
चलभाष-9411978000, 8948678000
ईमेल : air.pilibhit@gmail.com
वेवसाइट-samachardarshan24.com
ट्वीटर-@satish78000
@satishm78000
यूट्यूब चैनल-samachar darshan24
इंस्ट्राग्राम-stiishmishr
फेसबुक-सतीश मिश्र पत्रकार, सतीश मिश्र अचूक, समाचार दर्शन चौबीस व टॉप फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम से हैं।
पता : अर्पित सदन, पंकजनगर, गली न. 10, पूरनपुर (पीलीभीत)
418, नई बस्ती, (बाँसुरी नगरी) पीलीभीत, उत्तर प्रदेश 262001
जन्म स्थान..ग्राम सपहा पूरनपुर पीलीभीत यूपी 262122
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें