♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

व्रतोत्सव पर्व दीपिका के 18 वें अंक का हुआ विमोचन, बताया गया फलादेश

पूरनपुर/पीलीभीत। वरिष्ठ कवि व ज्योतिषाचार्य पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा संपादित व्रतोत्सव पर्व दीपिका के 18वें अंक का विमोचन आज समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर नव संवत्सर का फलादेश भी बताया गया। कहा गया कि नया सौरमंडल को कष्टकारी हो सकता है। पुस्तक प्रकाशन की निरंतरता की लोगों ने सराहना भी की। इस अवसर पर दीपिका की प्रतियां निशुल्क वितरित की गई।

शिव शक्ति धाम मंदिर अशोक कालोनी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले देव पूजन के बाद दीपिका की प्रति भगवान के चरणों में समर्पित की गई।

इस लिंक से देखें विमोचन का वीडियो..

https://youtu.be/VPgnRVJ7U9A?si=dS5vbLbxLCSAnCAt

इसके बाद आयोजित गोष्ठी में संपादक पंडित राम अवतार शर्मा ने इस पुस्तक को सरल ढंग से प्रस्तुत करने के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। पंडित अनिल शास्त्री ने बताया कि नया संवत्सर कालयुक्त नाम का है और इस बार सौरमंडल के राजा मंगल और मंत्री शनिदेव हैं। दोनों ही ग्रह विपरीत होने के कारण कष्टदायक हो सकते हैं।

ब्राह्मण समाज के महेंद्र मिश्रा, हिंदू वाहिनी के बरेली मंडल के प्रभारी अनुराग अवस्थी मोहित, हरगोविंद बाजपेई, संदीप खंडेलवाल, गोपाल मिश्रा, गोविंद वर्मा, मनोज मिश्रा सहित कई लोगों ने अपने विचार रखते हुए पुस्तक को अमूल्य व उपयोगी बताया।

इस बार नए लुक में आई है दीपिका

यहां रामासरे शर्मा, प्रदीप विसरिया, रामपाल पांडे, रामनिवास मिश्रा, सौरभ, हर्षित के अलावा कई आचार्य व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाचार दर्शन 24 के संपादक सतीश मिश्र ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000