कुमार तनय महिला संगठन ने तीज पर आयोजित किया भव्य समारोह

पूरनपुर। कुमार तनय महिला संगठन ने तीज त्योहार के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर संगठन की सभी महिला सदस्यो उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुईं।

समारोह की शुरुआत कुमार कार्तिकेय की समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई सभी पूर्व अध्यक्ष और अध्यक्ष शामिल हुई पारंपरिक तीज गीतों और नृत्यों से हुई। संगठन की अध्यक्षा ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए तीज के महत्व और इससे जुड़े रीति-रिवाजों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तीज महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो उनके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाता है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन संगठन की सदस्य रीना गुप्ता नूतन गुप्ता राधा स्मिता अंजलि श्वेता पायल श्रद्धा शोभना छवि और पारुल के द्वारा किया गया।

समारोह के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। कुमार तनय महिला संगठन ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में महिलाओं की एकता और सहयोग का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह समारोह न केवल तीज त्योहार की खुशी का प्रतीक था, बल्कि महिलाओं के सामूहिक प्रयास और उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी दर्शाता है। संचालन रीना गुप्ता ने किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000