एलआईसी अधिकारियों ने संगोष्ठी में अभिकर्ताओं को दी उपयोगी जानकारी, किया सम्मानित

पूरनपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों ने मधुवन होटल में आयोजित गोष्ठी में अभिकर्ताओं को बीमा योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। एलआईसी के नए प्लान बताए। शाखा प्रबंधक पीडी राणा ने

जीवन बीमा निगम के प्रबंधकीय ढांचे के बारे में बताते हुए अभिकर्ताओं द्वारा अच्छा काम करने पर विकास अधिकारी पद पर प्रोन्नत होने के बारे में बताया। इस माह के टारगेट पर भी बात हुई।

इस लिंक से सुनिए उनकी बात

https://youtu.be/cva88iH6xEY?si=2kHvhpoSaJyF5D6g

सहायक शाखा प्रबंधक अमित नाथ तोमर ने

एलआईसी क्लब की विस्तार से जानकारी देकर मेंबरशिप के लाभ बताए और मेंबरशिप के लिए सभी को प्रेरित किया। डीओ सुरेश कुमार भट्ट ने कई प्लान समझाए। विकास अधिकारी शिवकुमार व मुनीश कुमार की सेवा कंफर्म होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। डीओ पवन कुमार को भी अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

शतकवीर CLIA संजीव पांडे व शिवकुमार, सतीश मिश्र, ओम प्रकाश यादव, हरदयाल सिंह, मुकुल चंद मंडल, नन्हेलाल, रविंद्र कुमार, नीरज त्रिवेदी रामपाल, अरुण कुमार तिवारी आदि अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000