पूरनपुर में हिट रहा पंजाब एंड सिंध बैंक का ग्राहक सम्मेलन, हुआ प्रभावी संवाद

पुरनपुर में पंजाब एंड सिंध बैंक की कस्टमर मीट का सफल आयोजन

पुरनपुर। पंजाब एंड सिंध बैंक, रीजनल ऑफिस बरेली द्वारा पुरनपुर स्थित राम होटल एंड रेस्टोरेंट में कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ जोन के महाप्रबंधक राजीव कुमार बंसल, लखनऊ से डीजीएम ए.एन. सिंह एवं बरेली आरओ के एजीएम अक्षित चौधरी  सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी, उद्यमी एवं बैंक के सम्माननीय ग्राहक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में अमित कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पुरनपुर शाखा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया।

कस्टमर मीट के दौरान क्षेत्र के व्यवसायियों एवं उद्यमियों के साथ सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। इस दौरान क्षेत्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास, बैंकिंग व्यवसाय के विस्तार, रोजगार सृजन तथा स्थानीय उद्योग-व्यापार को बेहतर वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उद्यमियों ने क्षेत्र की संभावनाओं एवं अपनी आवश्यकताओं से बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

इस अवसर पर बैंक के कुछ सम्माननीय एवं विशिष्ट ग्राहकों को सम्मानित कर स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और बैंक अधिकारियों एवं ग्राहकों के बीच अत्यंत सकारात्मक एवं प्रभावी संवाद रहा।

कार्यक्रम का आयोजन पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूत करना तथा पुरनपुर क्षेत्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास में बैंक की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000