
फर्जी धान खरीद पर भड़की भाकियू, फूंका पुतला
पूरनपुर। दिनांक 23-12-2025 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कुलवंत सिंह (सोनी) तहसील अध्यक्ष पूरनपुर ने धान किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी समिति पूरनपुर में मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला व AMo प्रदीप कुमार का पुतला फूका व धान की होली जला कर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही मंडी समिति का मेन गेट बन्द कर धान खरीद सम्बन्धित अघिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व गेट बन्द कर वही धरने पर बैठ गए।
इस लिंक से देखें वीडियो..
https://youtu.be/pjOR4NVLtQA?si=IMlH36ITJOmbNA0y
धान किसानों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी होने के उपरांत पूरनपुर तहसील के उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह मौके पर किसानों के बीच पहुंच कर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों से वार्ता की वार्ता के दौरान उपजिलाधिकारी व खाद्य विभाग के अधिकारियों से जमकर नोक-झोंक हुई। उपजिलाधिकारी पूरनपुर के धान किसानों के धान की उपज की तौल कराने के आश्वासन पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत ने पूरनपुर मंडी समिति के सरकारी धान क्रय केन्द्र व कलीनगर तहसील के बाहरी धान क्रय केन्द्रों पर फर्जी धान खरीद होने पर विशाल आन्दोलन करने की चेतावनी दी है व साथ ही उत्तर प्रदेश के खाद्य आयुक्त को जनपद पीलीभीत की फर्जी धान खरीद के सम्बन्ध में लखनऊ पहुंच कर अवगत कराया जाएगा। जिससे की जनपद पीलीभीत के धान खरीद सम्बन्धित अघिकारियों पर कार्रवाई हो सके व फर्जी धान खरीद की जांच गुप्त तरीके से जांच कराने की मांग भी की जायेगी।


