
सड़क सुरक्षा सप्ताह का रैली के साथ हुआ शुभारम्भ
सडक सुरक्षा विषय सबसे गंभीर विषय है-डाॅ.अखिलेश मिश्र
-हत्या से अधिक सडक दुर्घटना में होती है मौतें-मनोज सोनकर
30 वां राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह का रैली के साथ हुआ शुभारंभ
पीलीभीत। जिलाधिकारी डाॅ.अखिलेश मिश्र ने कहा है कि आज सडक सुरक्षा विषय सबसे गंभीर विषय है। दुर्घटना लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी से होती है। इसलिए यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता अनिवार्य है। इसमें स्कूली बच्चे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
जिलाधिकारी आज स्थानीय ड्रमंड इंटर काॅलेज में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित 30 वें सडक सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन जागरूकता रैली का उदघाटन करने के बाद विद्यार्थियों को संबोधन कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। अपनी सुरक्षा के लिए इसका पालन आवश्यक है। हम अपने परिवार, अपने पडोसियों तथा अपने परिचितों को इसके पालन के लिए प्रेरित करें। यह जिम्मेदारी स्कूलों के बच्चों को ही संभालने की जरूरत है। हम सडक पर सुरक्षित चले और सामने चल रहे वाहनों को भी यातायात के नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों तथा अधिकारियों, नागरिकों, अध्यापकों को भी 30 वें राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह की दस सूत्रीय शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि यह दुखद बात है कि हत्या से दस गुना अधिक सडक दुर्घटनाओं मे लोग मारे जाते है। इस अभियान को तहसील स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर चलायें और सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता का प्रयास करें। इस अभियान में उन्होंने सहयोग की अपील की।
समारोह में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि सडक सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान को जनता की सुरक्षा का माध्यम बताते हुए इसकी सफलता की कामना की।
इससे पूर्व अतिथियांे का स्वागत करते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमिताभ राय ने बताया कि इस सप्ताह में कई गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसमें कल बीसलपुर तहसील में रैली निकाली जाएगी। छह फरबरी को स्थानीय डिग्री कालेज चैराहे पर कैंप लगाकर हैलमेंट और सीट बैल्ट लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए इसका प्रयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सात फरवरी जेएमबी इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी। आठ फरवरी को रोडवेज परिसर में सडक सुरक्षा जीवन सुरक्षा वाक्य को दैनिक जीवन में चरितार्थ करने के लिए कार्यशाला एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। नौ फरवरी को स्कूली बच्चों के मध्य सडक सुरक्षा/यातायात नियम से संबंधित पोस्टर पेटिंग प्रतियोगिता होगी। दस फरवरी को परिवहन कार्यालय पर तथा आॅटों डीलर प्रदूषण केंद्र मोटर ट्रेनिंग स्कूल अपने परिसर में कैंप लगाकर जनसामान्य को यातायात नियमों की जानकारी देने एवं प्रचार सामिग्री का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सडक सुरक्षा जीवन रक्षा के नारे लिखे गर्म गुब्बारे को उडाकर विधिवत सप्ताह का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने इसके बाद उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के संयोजक रामप्रताप गंगवार के नेतृत्व में रैली गौहनिया चैराहा, गांधी स्टेडियम, थाना सुनगढी होती हुई राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में जाकर समाप्त हुई। रैली में सबसे आगे चिरौजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज का घोष सबसे आगे चल रहा था।
रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छल, यातायात उप निरीक्षक आलोक तिवारी, के अलावा भाजपा नेता राकेश सिंह, अशोक राजा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे। रैली में ड्रमंड राजकीय इंटर काॅलेज, वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत इंटर काॅलेज, आर्य कन्या इंटर काॅलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
(अमिताभ अगिनहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें