राहुलनगर में जमीन मकान निगल रही शारदा, कल डीएम और आज पहुँचे विधायक व प्रधानसंघ पदाधिकारी, लाइव देखिये बर्बादी, खुद घर तोड़ रहे लोग

पीलीभीत। जनपद के राहुल नगर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। अब तक 8 घर और करीब 150 एकड़ से अधिक खेती योग्य जमीन नदी में समा चुकी है। पूरनपुर एसडीएम सीपी सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी गांव में कैम्प किये हुए हैं। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कल देर

शाम गांव का दौरा किया और रात में ही जनरेटर लगवाकर राहत और बचाव कार्य शुरू कराए। आज विधायक बाबूराम पासवान व  प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित

राजू ने अपनी टीम के साथ राहुलनगर जाकर हालचाल लिया। देवहा नदी भी पीलीभीत जिले में कई स्थानों पर कटान कर रही है। देखिये शारदा की विनाश लीला-

गांव में आवास तोड़ते देखकर दुखी हुए प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष आशुतोष

राहुल नगर में सारदा कटान को देख कर बहुत कष्ट हुआ।

अभी एक वर्ष पूर्व में मिले प्रधानमंत्री आवास को तोड़ते हुए देखा है लाभार्थियों को। वे सोच रहे की शायद ईंट ही बच जाए।

यह लोग पहुचे हालचाल लेने

आज राहुल नगर का दौरा किया आशुतोष दीक्षित, राजू जिलाध्यक्ष प्रधान संघ, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान जी, उपजिलाधिकारी पूरनपुर सीपी सिंह जी, खण्ड विकास अधिकारी  नीरज दुवे जी, मिलाप सिंह जिलाउपाध्यक्ष प्रधान संघ,कोषाध्यक्ष विपिन सिंह जी जिला महामंत्री अनुपम मिश्रा जी ,फुलहर प्रधान लालाराम जी, चंदिया हजारा प्रधान परमजीत सिंह पम्मा, एवं तहसील के अधिकारी एवँ कर्मचारी रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000