दहेज की खातिर विवाहिता की पिटाई, 8 पर लिखाया मुकदमा

हजारा। नेपाल सीमावर्ती गांव में ससुरालियों ने दहेज के खातिर विवाहिता की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हो घर से भगा दिया। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि थाना क्षेत्र के नेपाल सीमावर्ती  गांव बमनपुर भागीरथ निवासी कमलजीत कौर नेथाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि ससुरालियों द्वारा दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी और चैन तथा 20 हजार रुपए नकद न लाने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर उत्पीड़न करने लगे।
इस पर विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों को समझाया। किन्तु विवाहिता का पति सतनाम सिंह, सास शीला कौर, चचिया ससुर स्वर्ण सिंह, कुलवंत सिंह माया कौर, मनतो कर निवासी बमनपुर भागीरथ और टाटरगंज के मंगू सिंह, कुलवंत सिंह ने मिलकर पिटाई की। जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट/बबलू गुप्ता 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000