पर्यटन : अब मेहताब बाग में बनाये खास प्वाइंट से भी होंगे ताज के दीदार

आगरा। दुनिया के सातवें अजूबे को  लोग कायदे से देख सके और रात में इसके बेहतर दर्शन हो सकें। इसके लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग खास प्रयास कर रहा है। अब नई व्यवस्था मेहताब बाग में बनाए गए खास पॉइंट से ताजमहल के दीदार पर्यटकों को कराने की कराई गई है। चांदनी रात में ताजमहल के साये में विकसित किये गए मेहताब बाग से भी देशी विदेशी पर्यटक ताज का दीदार कर सकेंगे। इसके लिए यमुना नदी के किनारे ताज नाइट व्यू प्वाइंट विकसित किया गया है। बीतीशाम एडीजी अजय आनंद, मंडलायुक्त अनिल कुमार, आइजी ए. सतीश गणेश, एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना द्वारा ताज व्यू प्वाइंट का उद्घाटन किया गया। एडीजी जोन आगरा अजय आनन्द ने कहा कि मंडलायुक्त और उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण आगरा के प्रयासों से मेहताब बाग में ताजमहल के पीछे एक ऐसा प्वाइंट तैयार कराया है जहां से ताजमहल पूरा दिखाई देता है।उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहाँ पर्यटकों के लिए डायना बेंच की तरह बेंच लगाईं गयी हैं जिस पर बैठकर पर्यटक चांदनी रात में ताजमहल का दीदार कर सकें। पर्यटको की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। वहीँ मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि ताजमहल में पूर्व और पश्चिम दरवाजे से प्रवेश होता है। यहां यमुना के इस पार से ताजमहल पूरा दिखाई देता है। ये एक ऐसा स्थान है जहां से ताज का दीदार और फोटोग्राफी कर सकते है। उन्होंने कहा कि ताजमहल के साथ साथ और भी ऐसे स्थानों को विकसित किया जाएगा। इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और रात्रि प्रवास भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी इसकी शुरुआत हुई है इसलिए इसका टिकट नहीं लगाया गया है। बाद में इस पर विचार किया जाएगा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image