यूपी सीएम ने दुर्घटना में मौतों पर जताया दुख, घायलों का उपचार कराने के निर्देश, एक और मौत की चर्चा

पीलीभीत। जनपद में हुई बड़ी दुर्घटना में पांच लोगों की मौत होने एवं पांच के घायल होने का मामला लखनऊ तक भी पहुंचा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन मौतों पर गहरी चिंता जताते हुए शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार करने के भी निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कानपुर में हुई दुर्घटना पर भी गहरा दुख जताया है देखिए मुख्यमंत्री का शोक संदेश-

डीएम एसपी ने भी जताया शोक

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसपी अभिषेक दीक्षित ने भी सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों का उपचार सही ढंग से करने को कहा है। कुछ घायलों को अच्छे उपचार के लिए बरेली भी रेफर कर आया है। 

एक और बच्चे की मौत होने की चर्चा

इस बीच घायल 5 लोगों में से एक बच्चे की मौत होने की चर्चा भी जोरों पर है। हालांकि जिला अस्पताल में मौजूद गजरौला इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने 5 लोगों के अलावा किसी अन्य की मौत होने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को बरेली रेफर किया गया है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000