पीलीभीत और पूरनपुर में धूमधाम से निकाला गया नगर कीर्तन

पीलीभीत जनपद में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। शहर के सुप्रसिद्ध छेवी पातशाही गुरुद्वारे से नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। इसमें गुरु महाराज की पालकी से आगे सिख संगत सड़क पर झाड़ू लगाती हुई चल रही थी। पूरे नगर में भ्रमण के दौरान गतका पार्टियां

करतब दिखाती रहीं। नगर कीर्तन का समापन शहर भ्रमण के बाद गुरुद्वारे में आकर हुआ। इसके बाद कीर्तन दरबार सजा कर गुरु महिमा का बखान किया गया और संगत ने लंगर में प्रसाद छका। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में भी धूमधाम से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। गोमती गुरुद्वारे से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें भारी संख्या में भक्तों का हुजूम उमड़ा। रास्ते में अनेकों जगह नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया  गया। पूरी आस्था के साथ मत्था टेक वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पूरनपुर पहुंचकर नगर कीर्तन विराम हुआ। गतका पार्टी मुख्य आकर्षण रही।


मुख्य रूप से बलवीर वीर जी, इंद्रजीत कौर खालसा, अजमेर सिंह छीना, बलजीत सिंह खैरा, गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल, पूर्व विधायक पीतमराम, सोनू आदि रहे। अनेकों लोग व भारी संख्या में माताएं बहने भजन कीर्तन करती चल रही थी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image