धूमधाम से मनाया जा रहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस, विधायक बाबूराम पासवान के कार्यालय में भी हुआ कार्यक्रम

पूरनपुर । भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय पर भारतीय संविधान के जन्मदाता बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया।

इस दौरान विधायक में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर बोलते हुए कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश के लिए संविधान का निर्माण किया है उनके और ऐसे कार्य हैं जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता वह गरीब जनता के जनक और उनके चिंतक के रूप में जाने जाते थे उन्होंने कहा कि बाबा साहब गरीबों के मसीहा होने के नाते समाज में कुरीतियों को दूर करने के लिए उन्होंने समय-समय पर न्याय पर संदेश दिए हैं जिनको हम कभी भुला नहीं सकते हैं। उनके जन्मदिवस पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से बलवंत पासवान, सुंदरलाल नेताजी, संजीव दीक्षित, शिव शंकर अग्निहोत्री, सोनू, भोले, सोनपाल गौतम सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000