पीलीभीत पहुंचे जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, गुरुवार को लेंगे बाढ़ राहत कार्यों का जायजा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह  आज पीलीभीत पहुंच गए। वे गुरुवार को पीलीभीत में बाढ़ कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वे सबसे पहले अमरिया क्षेत्र में नगरिया में देवहा पर कराए जा रहे बाढ़ से बचाव के कार्यों का जायजा लेंगे। उसके बाद बाइफरकेशन गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद शारदा के स्नेही बांध का भी निरीक्षण करेंगे। जनपद में चल रही बाढ़ परियोजनाओं के कार्यों की भी डॉक्टर श्री सिंह समीक्षा करेंगे। उनके निरीक्षण को लेकर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। देखें जल शक्ति मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000