
तुलसी जयंती पर हुई कवि गोष्ठी में कवियों ने किया काव्य पाठ, लाइव देखें वीडियो
पूरनपुर। तुलसी जयंती पर अशोक कालोनी स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर पर गुरुवार की शाम एक काव्य गोष्ठी का आयोजन देवनागरी उत्थान परिषद के तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष पण्डित राम अवतार शर्मा जी ने तुलसी जी को कई काव्य रचनाएं समर्पित कीं। बजरंगवली, पौधरोपण व योग पर उनके छन्द व सवैया काफी सराहे गए।
इस लिंक से सुनिये वरिष्ठ कवि अंशुमाली दीक्षित जी का सावन को समर्पित काव्य पाठ-
मुक्तक सम्राट डॉक्टर यूआर मीत द्वारा कवि गोष्ठी में सुनाए गए सुंदर मुक्तक व मल्हार इस लिंक से सुनें-
उनके द्वारा सावन को समर्पित रचना इस लिंक से सुनिये-
सुप्रसिद्ध हास्य कवि देव शर्मा विचित्र द्वारा सुनाई गई रचना इस लिंक से सुनिये-
वरिष्ठ कवि आलोक मिश्र, संचालन कर रहे कवि व पत्रकार सतीश मिश्र अचूक व आदित्य मिश्रा ने भी काव्यपाठ कर समा बांध दिया। योग चेतना समिति के अध्यक्ष हर्ष गुप्ता, महासचिव राम सनही वर्मा व ब्रजेश गुप्ता ने

विचार रखते हुए सभी कवियों को 7 अगस्त को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित काव्य संध्या में भी भी आमंत्रित किया। आप भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। कार्ड न मिला हो तो यह रहा कार्ड-

नोट-7 अगस्त 2022 रविवार की श्रावणी काव्य संध्या में इंट्री बिना पास/बिना कार्ड के रहेगी और कोई कूपन व टोकन आदि की आवश्यकता नहीं है।

