माँ गोमती महोत्सव अरण्य 2022 में हुआ कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समा, श्रोताओं ने तालियां बजाकर किया स्वागत

माँ गोमती महोत्सव कवि सम्मेलन, उदगम तीर्थ माधोटांडा, पीलीभीत
(12 नबम्वर 2022)

उम्मीद से अधिक संख्या में पधारे जमाऊ श्रोतागण, शानदार काव्य पाठ करके अंत तक वाह वाही व तालियाँ लूटते रहे विद्वान कविगण, बरखेडा विधायक Swami Prawaktanand Ji के कर कमलों से हुआ शुभारम्भ, पूर्व मंत्री डॉक्टर Vinod Tiwari जी द्वारा कवियों का सम्मान व सम्मेलन का समापन, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि Raju Ashutosh Dixit की पूर्ण और विधायक पूरनपुर श्री Baburam Paswan जी की मन से मौजूदगी, पत्रकार भाइयों का सम्पूर्ण साथ, गाजियाबाद से पधारे अनुज कवि व मंच संचालक कुशल कुशवाह जी का कुशल संचालन, आयोजक कवियत्री व एसडीएम कलीनगर सुश्री शिखा शुक्ला जी, एसडीएम पूरनपुर श्री आशुतोष गुप्ता जी व तहसीलदार कलीनगर श्री दुष्यंत सिंह जी की सुंदर व्यवस्थाएं, पण्डित Ram Avtar Sharma जी की महिमामयी अध्यक्षता, आयोजन के सूत्रधार पत्रकार Kunwar Nirbhay Singh व पूर्व प्रधान किरन जी के पति राममूर्ति सिंह सहित पवित्र गोमती उदगम बाबा दुर्गानाथ मठ ट्रस्ट के सम्मानित सदस्यों, पदाधिकारियों व गोमती भक्तों के मन से जुड़ाव के चलते कार्यक्रम ने सम्पूर्ण भव्यता प्राप्त की।

हमारे अंकल उमेश त्रिगुणायत अद्भुत जी की सुन्दर माँ वाणी वंदना से शुभारम्भ हुआ। स्वाभिमान सिंह व डॉक्टर नीराजना शर्मा जी की ने शानदार काव्यपाठ करके बढ़िया ओपनिंग की। हास्य के सशक्त हस्ताक्षर कवि पवन शंखधार, Dev Sharma Vichitra, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत व कुशल कुशवाह जी द्वारा जमकर ठहाके लगवाए गए। Sanjay Pandey गौहर जी का मनहर गोमती गीत, मेरे द्वारा (सतीश मिश्र अचूक) प्रस्तुत की गई गोमत ताल (उदगम तीर्थ) की झांकी, आयोजक एसडीएम सुश्री शिखा शुक्ला जी का भक्ति गीत, अध्यक्ष पण्डित राम अवतार शर्मा जी की भक्ति रचनाओं से गोमती भक्त प्रफुल्लित होकर जयघोष करने लगे। श्रृंगार व ओज में Abinash Chandra Mishra जी, शिखा शुक्ला जी व Siddharth Mishra ने शानदार प्रस्तुतियाँ देकर समां बांध दिया। काव्य की आत्मा यानी गीतों का प्रतिनिधित्व AnshumaliDixit Anshumal जी व सबके प्रिय विकास आर्य स्वप्न जी द्वारा किया गया। विकास का किसानों के हाल का मनोहारी वर्णन लोगों के दिल में उतर गया। हाल ही में डॉक्टर की मानद उपाधि से सुशोभित हुए डॉक्टर Amitabh Agnihotri जी ने हाइकू व डॉक्टर Udal Ram Meet (यूआर) मीत जी के जानदार मुक्तकों ने सम्मेलन को पूर्णता प्रदान की। सुप्रसिद्ध गजलकार Amitabh Mishra ने काव्यपाठ में कंजूसी की परंतु लोगों ने जमकर सराहना की। सभी कवियों का काव्यपाठ काफी अच्छा रहा। ऐसा लगा कि यह सम्मेलन अखिल भारतीय से कम नहीं था।

आप सभी का आभार, वंदन व अभिनंदन जो मेरे संयोजन पर इतना अधिक विश्वास किया व अंत तक अपना आशीर्वाद व सहयोग बनाये रखा।
अगले कार्यक्रम के साथ पुनः मुलाकात होगी।
एक बार फिर आभार व वंदन-अभिनंदन।।

मेरा रचना पाठ इस लिंक से सुन सकते हैं-

संजय पाण्डेय जी का गोमती गीत इस लिंक से सुनें-

श्री अविनाश चन्द्र मिश्र जी का काव्य पाठ-

हास्य कवि पवन शांख्यधार को इस लिंक से सुनें-

अध्यक्ष पण्डित राम अवतार शर्मा जी का काव्य पाठ इस लिंक से सुनिये-

अतिथि कवि व संचालक कुशल कुशवाह को इस लिंक से सुनिये-

विकास आर्य शुक्ल जी का किसानों के हाल पर गीत-

सिद्धार्थ मिश्रा जी का काव्य पाठ-

डॉक्टर नीराजना शर्मा जी का काव्य पाठ-

और हाँ SDM कलीनगर सुश्री शिखा शुक्ला जी को सुनना बिल्कुल मत भूलिएगा। क्योंकि….

शेष कवियों के वीडियो शीघ्र आएंगे।।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
15:54