मकर संक्रांति पर इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने गायों के लिए की हरे चारे की व्यवस्था, कम्बल भी ओढाये

पूरनपुर। मकर संक्रांति के शुभ दिन पर इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल्स के सदस्य माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर गए और वहां गायों के लिए चारे की व्यवस्था कराई। साथ ही कंबल, गायों के लिए हरी सब्जियां और गुड आटा आदि चीजें दान की।

सदस्यों ने मंदिर के पुजारी सहित अन्य कर्मचारियों को जैकेट, टोपी , मोजे इत्यादि दैनिक यूज़ की चीजें भी उपलब्ध कराई। यह प्रोजेक्ट इनरव्हील मंडल 311 की सीजीआर स्मिता खंडेलवाल के नेतृत्व में हुआ। यह जानकारी रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में क्लब सचिव पायल अग्रवाल ,रुचि गोयल रोटरी रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया सम्मिलित रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000