तिरंगा चौक और 101 फिट का ऊँचा राष्ट्रध्वज पूरनपुर की नई पहचान, टाइगर भी बढा रहे नगर की शान

ऐतिहासिक रहा पूरनपुर का स्वतंत्रता दिवस

101 फुट ऊँचा तिरंगा वाले तिरंगा चौक का हुआ लोकार्पण

600 मीटर लम्बे तिरंगा के साथ निकाली गई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

पूरनपुर। अपना शहर बदल रहा है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि शहर के लोग ही यह बात बोल रहे हैं और कहें भी क्यों ना, क्योंकि अब ना झूठे वादे हैं और ना गलत व्यवहार और ना ही टालमटोल। और जो भी कहा जा रहा है उस पर सीधे अमल हो रहा है, इसलिए लोग मौजूदा नगर पालिका अध्यक्ष की बात पर भरोसा कर पा रहे हैं और बिना डरे दफ्तर भी पहुंच रहे हैं। नगर के इतिहास में ऐसा पहला मौका रहा जब पूरे पूरनपुर की जनता 101 फुट की ऊंचाई पर फहरने वाले तिरंगा के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रही थी।


पूरनपुर नपा चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने संकल्प लिया था कि 15 दिनों के भीतर ही तिरंगा चौक का निर्माण करवाकर स्वतंत्रता दिवस पर उसका लोकार्पण करना है जो कि उन्होंने ऐतिहासिक रूप से पूर्ण किया।


तिरंगा चौक का लोकार्पण पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, एम एल सी पीलीभीत व शाहजहांपुर डॉ सुधीर गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री डॉ विनोद तिवारी, पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान ‘मुन्नू’ व पूरनपुर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता के कर-कमलों द्वारा सामूहिक रूप से हुआ।
लोकार्पण के पश्चात नगर पालिका परिषद पूरनपुर के द्वारा डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ 600 मीटर तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पूरनपुर की जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


इस मौके पर राजेंद्र आर्या, आचार्य देवेंद्र देव, राम बहादुर गुप्ता, हंसराज गुलाटी, दुष्यंत शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, रजनीश पाण्डे, प्रफुल्ल मिश्रा, परगट सिंह, रवि गुप्ता, संजय गुप्ता, हर्ष गुप्ता, सोनू आर्या, ब्रजेश गुप्ता, डॉ दिनेश गुप्ता, नितिन वर्मा, विजयपाल ‘विक्की’, अमरजीत सिंह, डिंपल शर्मा, सुखदेव सिंह, हर्ष प्रधान, प्रदीप ठाकुर ‘मुखिया’, स्वप्निल बिरला, मानस शुक्ला, विवेक तिवारी श्रेय सिंह व नगर के सम्मानित जन, सभासद गण, नगर पालिका कर्मचारी जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000