नगर पालिका पूरनपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

गाँधी व शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

पूरनपुर। आज नगर पालिका पूरनपुर कार्यालय पर गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात कार्यालय पर व गाँधी पार्क पहुंचकर गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।


इस अवसर पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर, जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री, नगर उपाध्यक्ष हर्ष प्रधान, नगर महामंत्री रोहित मिश्रा, समाजसेवी संदीप खंडेलवाल, सौरभ सक्सेना, अनुज गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, राजेश खुराना, दिनेश कुमार, हरिओम बाल्मीकि, शेर सिंह यादव, नितीश अग्रवाल, प्रशासन पदाधिकारी, सभासद गण व नगर पालिका कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000