हर गांव और मोहल्ले तक पहुंचे एकल ग्राम संगठन : माधवेंद्र

एकल ग्राम संगठन की प्रभाग स्तरीय वार्षिक बैठक में संगठन के क्रियाकलापों पर हुई चर्चा

बरेली। एकल ग्राम संगठन की वार्षिक बैठक में संगठन का विस्तार कर इसे हर गांव और नगरों के प्रत्येक मोहल्ले तक पहुंचाने की बात कही गई। यह भी बताया गया कि शिक्षा ही नहीं पांच प्रकल्पों के तहत एकल अभियान गांव के विकास के साथ राष्ट्र के उत्थान में निरंतर काम कर रहा है।
स्वावलंबी स्वाभिमानी भाव जगाना है चलो गांव की ओर हमें फिर देश बनाना है। इसी संकल्प के साथ कार्य कर रहे विश्व के शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़े सामाजिक संगठन एकल अभियान की ग्राम संगठन वार्षिक बैठक बरेली में संपन्न हुई। इसमें उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रजमंडल के 55 समिति पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस वार्षिक बैठक में केंद्रीय समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कई विषयों पर विचार रखे। इसमें वक्ताओं ने एकल अभियान का संपूर्ण परिचय, देश की वर्तमान समस्याएं एवं उनके निवारण, कार्यकर्ता विभाग एवं अभिभावक योजना, पंचमुखी योजना, एकल ग्राम संगठन में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ जनों ने भाग सह रिपोर्टिंग कर विषयों पर चर्चा की। इसमें राष्ट्रीय संगठन प्रभारी माधवेंद्र सिंह ने एकल ग्राम संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि आज यह संगठन काफी व्यापक रूप ले चुका है। लेकिन अभी भी काफी गांव और नगरों के मोहल्ले तक संगठन का पहुंचना जरूरी है। बैठक में राजेश गोयल राष्ट्रीय अभियान प्रभारी, संतोष गंगवाल जैन एकल ग्राम संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष, इंद्रमोहन अग्रवाल एकल ग्राम संगठन के संरक्षक, दीप कुमार केंद्रीय सह अभियान प्रमुख, संजय साहू केंद्रीय प्रमुख एकल ग्राम संगठन मनोहर लाल कार्यकर्ता विभाग प्रमुख प्रभाग पालक, गार्गी चौहान प्रभाग अध्यक्ष और प्रमोद सिंह प्रभाग प्रमुख के अलावा सभी संभागों से भाग, संभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रभाग समिति की अध्यक्ष गार्गी चौहान ने महिलाओ के उत्थान और एकल ग्राम संगठन में महिलाओं की भागीदारी विषय पर चर्चा की।
उद्घाटन सत्र में बरेली के महापौर उमेश गौतम, फन सिटी की ओनर अमिता अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। मेयर उमेश गौतम ने कहा कि सरकार बहुत सारी योजना चल रही है। एकल अभियान से जुड़े लोगों से उम्मीद है कि इसके कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करें। समापन सत्र में आरएसएस के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र कुमार और प्रमुख चिकित्सक डा विनोद पागनानी ने देश की वर्तमान स्थिति पर विचार रखे। एकल अभियान के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि एकल शिक्षा के क्षेत्र में देश की सबसे छोटी इकाई ग्राम तक जाकर कार्य कर रहा है जिसके लिए एकल के सभी कार्यकर्ता, समिति बंधु बधाई के पात्र है। अंत में प्रभाग अध्यक्ष गार्गी चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को सम्मानित भी किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image