आचार्य देवेंद्र देव रचित उत्तर मानस महाकाव्य का अयोध्या धाम में हुआ लोकार्पण

अयोध्या। आज पावन अयोध्या धाम के तुलसी उद्यानस्थल पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग और कबीर साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में पूरनपुर निवासी वरिष्ठ कवि आचार्य देवेंद्र देव के महाकाव्य ‘उत्तर मानस’ का लोकार्पण, हनुमत कुटी के परमाध्यक्ष स्वामी मानस दास के कर-कमलों द्वारा, कोलकाता के संगीतकार गणेश चौरसिया एवं देश के बड़े कवि पंकज प्रसून की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री देव द्वारा दीप प्रज्वलन और लोकार्पण के बाद महाकाव्य पर परिचर्चा भी हुई।

आचार्य देवेंद्र देव ने विश्व में सर्वाधिक महाकाव्य लिखकर रिकॉर्ड बनाया है। उनके अब तक 18 महाकाव्य प्रकाशित हो चुके हैं। टॉप फाउंडेशन के संरक्षक पंडित राम अवतार शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री देव को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image