बांसुरी वादन प्रतियोगिता में पीलीभीत के सम्यक प्रदेश में प्रथम घोषित

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा गत दिवस लखनऊ में आयोजित शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता के अंतर्गत बांसुरी वादन किशोर वर्ग में पीलीभीत निवासी बाल कलाकार सम्यक पाराशरी ने प्रतिभाग करते हुए अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

इस लिंक से देखें वीडियो

https://youtu.be/U1fhdyXwHDg?si=RV03tuwS0k-UwJbu

इस प्रतियोगिता में सम्यक को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। तबले पर शानदार संगत लखनऊ के शोयम मिश्रा ने दी। सम्यक इससे पहले बाल वर्ग में भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने उन्हें पुरस्कृत भी किया।


पीलीभीत वापस आने पर सम्यक को बधाइयां मिल रहीं हैं। सम्यक जिले के सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक संजीव पाराशरी के सुपुत्र हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000