
खबरों की मरम्मत : जनाब गठबंधन किया तो लगे हाथ पीएम भी घोषित कर लेते
पीलीभीत : आप सब की पसंद और मांग पर खबरों की मरम्मत का आज का अंक। सिर्फ व्यंग विनोद, अन्यथा दिल पर न ले कोई महानुभाव- —————————————-
ममता के मंच से 23 दलों ने ताल ठोकी
-बहुत अच्छे, पहलवान नही गए। दाव पेंच कौन सिखाएगा। अच्छा होता अपना पीएम भी घोषित कर देते। बाद कि थुक्का फजीहत कौन निपटाएंगे। राहुल माया नही पहुचे इसके मतलब भी समझ लो।
प्रधानमंत्री मोदी ने की होवित्जर तोप की सवारी
–गलत बात। उधर 23 दल एकजुट होकर आपका मुकाबला करने को जुटे और आप तोप पर बैठ गए। इतना भी न डराओ साहब।
खेत मे बकरी जाने पर बच्चे की आंख फोड़ी, मौत
खबर देखकर ही समझ गया था कि शाहजहापुर की होगी। हद है ऐसे राक्षसों को जिंदा क्यों छोड़ा जाता है कोई नया कानून लाओ ना।
मुफलिसी में जी रहा शहीद माखनलाल का परिवार
सरकारी सुविधाएँ ही दिला दो साहब। इनकी कुर्वानी का मोल तो कोई नही दे सकता।
अमरिया को कॉलेज व आईटीआई की सौगात
अरे भाई कही पूरनपुर जैसी सौगात मत देना। यहां अरसद खा साहब के विधायक काल मे मंजूर आईटीआई अभी तक नही चल पाई।
डीएम एसपी ने नियुरिया में दो शिकायते निस्तारित की
-ठीक है अपने हिस्से की एक एक निपटा दी बाकी इतना भारी भरकम अमला क्या करेगा। उन्हें भी तो चांस मिलना चाहिए।
पिछडो पर बड़ा दाव लगाने की तैयारी में मोदी सरकार
बस यही बचा है। कही ऐसा न हो कि दुबिधा में न माया मिलें न राम।
प्रदेश में होनी है लोकतंत्र सेनानियों की जांच
देख लेना कई चोर मक्कार भी जुड़ गए थे। जिन्हें बाहर करने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री आवासों के लिए अवैध वसूली
-कोई नई बात नही 99 फीसदी गावों में हुई है। यह अलग बात कुछ मिलने की आस में पोल बंद है जिसे नही मिलता वो चीखता है। वैसे शपथपत्र भी ले रखे हैं कि आवास शौचालय में कोई घूस नही ली। होगा कुछ नही क्योंकि हिस्सेदार बहुत हैं।
नहीं छट रहै बेसिक शिक्षा में बदहाली के दिन
–छटेंगे भी नही। ठेके पर दे दिए जाएं ग्रेडिंग पर मानदेय मिले तब दिखे बदलाव। शिक्षको को कोल्हू का बैल बनाने में कोई कसर नही छोड़ी गई। पढाये या खाना बनवाएं। अभी सब्जी लेने गये हैं गुरु जी।
शासन से लगी फटकार अब शिविर लगाकर तलाशेंगे पात्र
-गजब हो गया। शासन भी चुनाव को लेकर तेज। साहब को पूरी तन्खाह मिल रही। ले देकर भी पात्र नही बनवा पाते पेंशन। अब देखिए कितनी बन पाती है। फॉलो करते रहना मित्र।
आइएसआइ के लिए काम करने वाले तीन शार्प शूटर गिरफ्तार
–क्यों क्या बिरियानी खिलानी है? शूट क्यों नही कर दिया? पूछताछ करते और ऊपर का रास्ता दिखा देते।
शोधार्थियों को सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा
–दिलवा दो ठीक रहेगा। कुछ ज्ञान के लिए भी हो वैसे मूर्खो के लिए खजाना खोल रही है सरकार।
जंगल कम होने से घट रहे विलुप्तप्राय बाघ
–क्यों भाई कब कट गया जंगल। और खुटार से मिला वो तो बढ़ गया आपने ही आंकड़े छापे हैं। 73 हजार और 17 हजार। बाघ कम कहाँ हुए लगातार बढ़ रहे हैं। जंगल न जा पाओ तो खेत मे ही देख लो है न बेहतरीन तोहफा। हां बाहर वालों के लिए ठीक है। उन्हें क्या पता।
यूपी व दिल्ली में महिला आतंकी बिंग
–सावधान नेपाल के रास्ते पर नजर रखना। खुली सीमा है। कही अलर्ट से पहले न आ गई हो।
कर्नाटक के भाजपा विधायक ने छोड़ा होटल दिल्ली रवाना
–क्यों खतरा घट गया क्या? कुछ दिन और मौज कर लेते।
“अचूक”
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें