
कलीनगर तहसील में 20वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
कलीनगर (पीलीभीत)। आज दिनांक 11/03/2023 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह की अगुवाई में किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर 20वें दिन भी जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में कलीनगर तहसील परिसर में जारी रहा। इस लिंक से सुनिये किस तरह हो रही नारेबाजी-
धरने पर किसान लगातार नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नही दे रहा है। जब तक किसानों की समस्याओ का निस्तारण नही होता तब तक अनिश्चितकालीन आन्दोलन लगातार तहसील कलीनगर परिसर में जारी रहेगा।किसानों का उत्पीड़न किसी भी प्रकार बर्दास्त नही किया जाएगा। इस लिंक से सुनें आंदोलनकारियों की बात-
धरने पर उपस्थित किसानों में दिनेश कुमार जिला प्रभारी, अरविंद कुमार यादव, गुरदीप सिंह, बबली देवी, सियाराम, सुभाष राना, रामायण आदि रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें