
कलीनगर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी, अब उग्र आंदोलन की तैयारी
कलीनगर/पीलीभीत। आज दिनांक 13/03/2023 ,को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जनपद पीलीभीत का किसानों की अत्यंत ज्वलंत समस्याओ को लेकर जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार 22 वे दिन भी तहसील कलीनगर परिसर में जारी है।
अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में किसानों की जघन्य समस्याओ के सम्बन्ध में 10 सूत्रीय मांग पत्र में से आज तक एक भी मांग पूरी न होना घोर निंदा का विषय बताया गया है। जिसमें भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक व किसानों में भारी रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ में किसानों की समस्याओ को लेकर चल रहे किसान आन्दोलन में एक गोपनीय रणनीति तैयार की गयी जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गयी हैं।
जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि तहसील कलीनगर क्षेत्र के किसानों को भारी संख्या में कृषि यंत्रो के साथ आने की अपील की गयी है।और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा चल रहे अनिश्चितकालीन आन्दोलन को उग्र आन्दोलन में तब्दील किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी एवं किसानों द्वारा सैकड़ो शिकायती पत्रों एवं समाचार पत्रों द्वारा प्रकाशित हुआ है कि दिo किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के मुख्य गन्ना (C C O) अधिकारी अमित चतुर्वेदी द्वारा किसानों को घोर उत्पीड़न एवं शोषण व भ्रष्टाचार पैमाने पर किया जा रहा है व उक्त चीनी मिल को भी भारी नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच सक्षम अधिकारी द्वारा किये जाने की मांग भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक करती है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें