♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बरसात, हवाओं और ओलावृष्टि ने बढ़ाई सर्दी, फसलों में नुकसान, भाकियू ने मांगा मुआवजा

पीलीभीत। सोमवार दोपहर में अचानक शुरू हुई बरसात ने सर्दी बढ़ा दी है। साथ में चली तेज हवाओं से धान व गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि होने से भी काफी नुकसान होना माना जा रहा है। खेतों में कटे पड़े धान को भी नुकसान हुआ है। बीसलपुर क्षेत्र में तो इतने बड़े ओले गिरे की कार के शीशे भी टूट गए। इस लिंक से देखिए वीडियो..

https://youtu.be/QwYp33yBr8M?si=snhpYC_VO-RWzpJA

पूरनपुर, बरखेड़ा में भी ओलावृष्टि व हवाओं से नुकसान होना बताया जा रहा है।

https://youtu.be/7QHVITAQbqM?si=O6hYFJGzIbef9twJ

इस लिंक से देखिए आकाशवाणी लखनऊ से प्रसारित मौसम संबंधी समाचार..

https://youtu.be/WTJb6SVn6So?si=UYnIddrzThBypCr2

किसान यूनियन जिलाध्यक्ष की मांग

बेमौसम की बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फ़ेर दिया है इस समय किसान जोरों से धान की फसल को काट रहे थे तथा शरद क्लीन गन्ने व मटर,मसूर लाही आदि की बुवाई भी जोरों पर चल रही थी लेकिन बेमौसम की बरसात से अन्नदाता की मेहनत पर पानी फिर गया है
मेरी शासन व प्रशासन से मांग है कि किसानों के नुकसान का आंकलन करा कर क्षतिपूर्ति तत्काल किसानों को दी जाये l
मंजीत सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक l
जनपद पीलीभीत l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000