2023 में सरकार ने घोषित नहीं किया गन्ने का समर्थन मूल्य, भाकियू 2 जनवरी को कलेक्ट्रेट में करेगी प्रदर्शन, ज्ञापन देगी

पीलीभीत। वर्ष 2023 समाप्त होने जा रहा है परंतु प्रदेश सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसको लेकर 2 जनवरी को पीलीभीत कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन व ज्ञापन का कार्यक्रम भाकियू द्वारा आयोजित किया जा रहा है। देखिए किसान यूनियन की प्रेस विज्ञप्ति.

.प्रेस नोट/ प्रकाशनार्थ

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक
दिनांक 31 दिसंबर 2023
*2 जनवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिला मुख्यालय पीलीभीत पर गन्ना पेराई सत्र 2023-24 का मूल्य घोषित करने को लेकर करेगी आन्दोलन* – मंजीत सिंह
उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सीजन के दो माह बीतने के बाद भी किसानो को यह पता नही कि उनके गन्ने का मूल्य क्या है। उत्तर प्रदेश में इस गन्ने का उत्पादन प्राकृतिक आपदा एवं बीमारी के चलते काफी कम है। जिसका नतीजा यह है आज शुगर मिल एवं कोल्हू/ क्रेशर के बीच गन्ने को लेकर जंग छिड़ी है। कोल्हू/ क्रेशर आज के समय 400 रुपए कुंतल गन्ना खरीद रहे है। किसान इस उम्मीद में मिलो को गन्ना दे रहे है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्धि की जाएगी । पीछे एक दशक में इस वर्ष चीनी का भाव सबसे ऊपर है। शीरे के दाम में आश्चर्यजनक वृद्धि है। बेगास सहित सभी सहायक उत्पाद बिक रहे है। मिल की राख भी पोटाश के नाम पर बिक रही है लेकिन इसका लाभ उधोग को मिल रहा है न कि किसानो को
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा 25 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित किसान पंचायत के।माध्यम से प्रतिनिधिमंडल को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गन्ना मूल्य वृद्धि पर आश्वाशन दिया गया था लेकिन अब किसानो का सब्र टूट रहा है। किसान गन्ना मूल्य में वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतरने को तैयार है
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा प्रदेश भर को 2 जनवरी 2024 को गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है
जिसमे सभी जिलाधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री जी को शहर में गन्ना मार्च निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा।

भवदीय

मंजीत सिंह जिला अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जनपद पीलीभीत

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image