बदलाव : जयमाला कार्यक्रम में मेरा महबूब आया है…की जगह गूंजे वेदमंत्र, शंखनाद ने खोले कान

बदलाव : जयमाला कार्यक्रम में मेरा महबूब आया है…की जगह गूंजे वेदमंत्र, शंखनाद ने खोले कान 

जी हां 29 फरवरी को पूरनपुर के होटल राम में पंडित अनिल शास्त्री जी की बहन की बारात थी। जयमाला प्रोग्राम में फिल्मी गीतों के स्थान पर वेद मंत्रों का पाठ विद्वान पंडितों द्वारा किया गया। शंखनाद भी हुआ। यह बदला नजारा देखकर लोग भौचक रह गए। दरअसल यह लोगों को अपने रीति रिवाज बदलने का एक संदेश था जिसकी सनातनियों ने काफी सराहना भी की। पंडित अनिल शास्त्री अभा ब्राह्मण एकता परिषद के पूरनपुर तहसील अध्यक्ष हैं और शिव शक्ति धाम मंदिर अशोक कालोनी के पुजारी हैं। वे समाज सुधार के ऐसे अनूठे प्रयोग करते रहते हैं।


इस लिंक से देख सकते हैं पूरा वीडियो..

https://youtu.be/ei8P8CNkU-c?si=0HtEIVboZc4r1Adv

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image