5 साल की मासूम से अधेड़ ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत : 5 साल की मासूम से उसकी ही कॉलोनी में रहने वाले 60 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पिछले कई दिनों से समझौते के प्रयास चलते रहे। मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। रात में ही एएसपी गजरौला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मासूम को मेडिकल परीक्षण को भेज आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
अभी उसने ठीक से बोलना तक नहीं सीखा था। समाज की दहलीज पर उसका कदम पड़ना काफी दूर था। गुड्डे गुड़ियों का खेल खेलने वाली मासूम को क्या पता था कि वह दरिंदगी का शिकार बन जाएगी। घटना से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि घरों में तक बेटियां सुरक्षित नहीं है। रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव के किनारे रहने वाला व्यक्ति मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण होता है। रोजाना की रोजाना की भांति ग्रामीण मजदूरी करने गया हुआ था। घर पर उसकी 5 वर्षीय पुत्री व पत्नी ही थे। तभी गांव का ही रहने वाला 60 वर्षीय आरोपी निखिल नाथ घर में घुस आया तथा मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने मुंह खोलने की कोशिश की तो आस पास के लोगो ने लोक लाज का भय दिखाकर उनका मुंह बंद कर दिया गया। आरोपी पिछले कई दिनों से पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बन रहा था। पीड़िता के परिजनों ने जब हिम्मत जुटाई तो मामले की सूचना गजरौला पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रविवार रात एएसपी रोहित मिश्र गजरौला थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मासूम का मेडिकल परीक्षण को भेज दिया। आरोपी निखिल नाथ के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गजरौला थानाध्यक्ष ब्रिजा राम ने बताया घटना 8 दिन पुरानी है। सूचना मिलने पर 60 साल के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। उधर ग्रामीणों की माने तो आरोपी ने कल भी घर में घुसा था।

रिपोर्ट शैलेंद्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image